सोमा मुंडा हत्याकांड : झारखंड बंद, खूंटी-सरायकेला में टायर जलाकर सड़क जाम, जानें रांची का हाल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Jan 2026 11:22 AM

विज्ञापन

सड़क पर प्रदर्शन करते आदिवासी संगठन, Pic Credit- Prabhat Khabar

Soma Munda Murder Case: पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद का खूंटी और सरायकेला में जबरदस्त असर दिखने को मिल रहा है. बाजार बंद पड़ी हैं जबकि आवागमन ठप है. दूसरी तरफ रांची में बंद का असर सीमित है.

विज्ञापन

Soma Munda Murder Case: खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में बुलाए गये झारखंड बंद का खूंटी और सरायकेला जिलों में व्यापक असर देखने को मिला रहा है. वहीं, राजधानी रांची में बंद का असर सीमित है. खूंटी और सरायकेला में वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है. अधिकांश दुकानें बंद पड़ी हैं. सरायकेला जिले के कुचाई में आदिवासी संगठनों के सदस्य शनिवार सुबह से ही सड़कों पर उतर आए. मुख्य बाजार बंद करा दिया. इसके बाद कुचाई चौक पर टायर जलाकर आवागमन रोक दिया गया. हालांकि बंद के दौरान स्कूल, अस्पताल, दवा दुकान समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया.

मुख्य साजिशकर्ता को अविलंब गिरफ्तार करें : मंगल सिंह मुंडा

आदिवासी एकता मंच, कुचाई के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या से आदिवासी समाज के सामाजिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा है. वे जल जंगल जमीन और आदिवासी समाज के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले शख्स थे. हत्याकांड के इतने दिनों बाद भी अभी तक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. उन्होंने जल्द से जल्द घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है.

Also Read: 59 दिनों से लापता ओरमांझी के कन्हैया की तलाश में देशभर में छापेमारी, 7 राज्यों में रांची पुलिस की SIT एक्टिव

बंद समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी

सोमा मुंडा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की. आदिवासी एकता मंच, कुचाई ने पड़हा राजा के मुख्य हत्यारों को गिरफ्तार करने के साथ साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग की गयी. बंद कराने वालों में आदिवासी एकता मंच, कुचाई के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, मान सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, बनवारी लाल सोय, रामचंद्र सोय, गोलाराम लोवादा, लुबुराम सोय, रामकृष्ण मुंडारी, हरिश चंद्र बानरा, केपी सेठ सोय, सुरेश सोय, देवेंद्र सोय, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, कारु मुंडा, आसु मुंडा, मुन्ना सोय समेत कई लोग शामिल थे.

रांची में बंद का असर सीमित

रांची में झारखंड बंद का सीमित असर देखने को मिला है. राजधानी रांची के ज्यादातर स्कूल बंद हैं. वाहनों का आवागमन आम दिनों की तुलना में कम रहा, जबकि सड़कों पर आमजन की आवाजाही भी काफी कम नजर आई. फिलहाल पतरातू रांची सड़क को घाटी के पास जाम कर दिया गया है, जिससे गाड़ियों की लगी लंबी कतार लगी है.

Also Read: मिर्जापुर गैंग के पास फिक्स थी धुर्वा से गायब बच्चे अंश-अंशिका की डील, गिरफ्तार दंपती ने खोल दिये राज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola