पवन सिंह की सीट से खेसारी को ऑफर, बिहार के बाहुबली नेता के सामने हाथ जोड़ क्या बोले भोजपुरी सुपरस्टार?

Author : Abhinandan Pandey Published by : Anant Narayan Shukla Updated At : 03 Mar 2026 9:06 PM

विज्ञापन

सुनील पांडेय के सामने हाथ जोड़ते खेसारी

Khesari Lal Yadav: रोहतास के एक कार्यक्रम में सुनील पांडेय और खेसारी लाल यादव के बीच मंच पर हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है. बाहुबली नेता सुनील पांडेय ने उन्हें काराकाट से चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया. इस पर खेसारी ने साफ कहा- वे कलाकार हैं, राजनीति में नहीं जाना चाहते.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: रोहतास जिले के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मंच पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और सामने सोफा पर बैठे बाहुबली नेता सुनील पांडेय नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच हुई बातचीत ने सियासी हलचल बढ़ा दी है.

‘काराकाट से टिकट फाइनल करवाएंगे’

वायरल वीडियो में सुनील पांडेय खेसारी से कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘बबुआ तोहके जुबान दे तानी, अबकी बार तोहरा के काराकाट से टिकट फाइनल करवाएम, तू चुनाव काराकाट से ही लड़िहा.’ यह सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं. माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया.

क्या बोले खेसारी लाल यादव?

सुनील पांडेय की बात पर खेसारी लाल यादव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं जिस दिन चाहूं, आपके आशीर्वाद से राज्यसभा जा सकता हूं. लेकिन मुझे नहीं चाहिए. हम कलाकार ही ठीक हैं, राजनीति में नहीं जाना.’ उनके इस जवाब पर भी दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं. खेसारी का यह बयान साफ संकेत देता है कि वे खुद को राजनीति से दूर रखना चाहते हैं. बता दें कि इसी सीट से पवन सिंह लोकसभा चुनाव लड़े थे.

पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

बता दें कि खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. उन्होंने छपरा सीट से किस्मत आजमाई थी. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. चुनाव के बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. उसमें वे काफी भावुक नजर आए थे. उन्होंने कहा था कि राजनीति में आकर उन्होंने अपने करियर को दांव पर लगा दिया.

‘मैं कलाकार हूं, राजनीति मेरे बस की नहीं’

मीडिया से बातचीत में खेसारी ने कहा था कि अब पांच साल तक कमाई मुश्किल होगी. उन्होंने यह भी कहा कि वे गाना गाए बिना नहीं रह सकते. हाल के दिनों में भी उन्होंने साफ कहा है कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है. यह उनके बस की बात नहीं. वे कलाकार हैं और कलाकार ही रहेंगे. सुनील पांडेय के सामने रोहतास के मंच पर भी उन्होंने यही दोहराया.

Also Read: इजरायल-ईरान वॉर में बिहार के कैप्टन लापता, जहाज पर गिरा था मिसाइल

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन