इजरायल-ईरान वॉर में बिहार के कैप्टन लापता, जहाज पर गिरा था मिसाइल

Updated:
विज्ञापन

लापता कैप्टन की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Israel-Iran War: ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद बेतिया निवासी कप्तान आशीष कुमार लापता हो गए हैं. परिवार को अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है, जिससे घर में चिंता का माहौल है.

विज्ञापन

Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच ओमान की खाड़ी से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. 1 मार्च को ओमान के खासब तट के पास एंकर पर खड़े तेल टैंकर ‘स्काई लाइट’ पर मिसाइल से हमला किया गया. हमले के बाद से जहाज के कप्तान, बिहार के बेतिया शिक्षक नगर निवासी आशीष कुमार लापता हैं. उनके परिवार में गहरी चिंता का माहौल है.

विज्ञापन

अधिकांश चालक दल सुरक्षित, कप्तान का पता नहीं

परिजनों के अनुसार हमले के बाद जहाज पर अफरा-तफरी मच गई. जहाज पर मौजूद अधिकांश चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि कप्तान आशीष कुमार समेत दो अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है.

परिवार ने भारतीय दूतावास से किया संपर्क

आशीष कुमार के भाई आकाश कुमार ने बताया कि हमले की जानकारी मिलते ही उन्होंने ओमान स्थित भारतीय दूतावास को ईमेल भेजा. 2 मार्च को शिपिंग कंपनी के एजेंट सुमित का फोन आया. उन्होंने बताया कि जहाज पर हमला हुआ था और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन कप्तान के संबंध में कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई.

जानकारी के अभाव में बढ़ी बेचैनी

परिवार का कहना है कि अब तक कंपनी या दूतावास की ओर से ठोस जानकारी नहीं मिली है. इसी कारण चिंता बढ़ती जा रही है. घर पर रिश्तेदार और पड़ोसी पहुंच रहे हैं. सभी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं.

सरकार से हस्तक्षेप की मांग

परिजनों ने सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है. उनका कहना है कि आधिकारिक स्तर पर ठोस प्रयास किए जाएं ताकि लापता लोगों का जल्द पता चल सके. पूरा परिवार उम्मीद लगाए बैठा है कि आशीष कुमार सुरक्षित लौटेंगे और जल्द कोई पॉजिटिव खबर मिलेगी.

Also Read: पूर्व विधायक गोपाल मंडल का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन