अचानक बढ़ गया हेयर फॉल? शरीर में हो सकती है इन न्यूट्रिएंट्स की कमी

बालों का झड़ना अचानक क्यों बढ़ जाता है Ai image
बालों का तेजी से झड़ना और पतला होना सिर्फ शैंपू या पॉल्यूशन की वजह से नहीं, बल्कि आपकी खराब डाइट का भी संकेत हो सकता है. इस आर्टिकल में जानिए उन 4 जरूरी न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जिनकी कमी बालों को कमजोर बना देती हैं और हेयर फॉल की प्रॉब्लम को बढ़ा भी देती हैं.
आज के समय में अगर देखा जाए तो बालों का झड़ना या फिर तेजी से पतला होना एक आम समस्या बनकर रह गयी है. जब बाल पतले होते हैं या फिर झड़ने लगते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि यह गलत शैंपू, ऑयल या फिर पॉल्यूशन की वजह से हो रहा है. लेकिन, कई बार ऐसा होने के पीछे सच्चाई कुछ और ही होती है. कई बार हमारी बाल बाहरी चीजों की वजह से नहीं बल्कि हमारी डाइट की वजह से भी पतले होकर झड़ने लगते हैं. बता दें अगर आपके शरीर को सही न्यूट्रिशन न मिले तो इसका सबसे पहले जो असर होता है वह आपके बालों पर ही देखने को मिलता है. अगर आपके बाल भी तेजी से पतले हो रहे हैं या फिर झड़ रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कमी होने से भी आपको हेयर फॉल की प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
प्रोटीन की कमी से कमजोर होते हैं बाल
अगर आपको नहीं पता है तो बता दें आपके बाल प्रोटीन से ही बने हुए होते हैं. इसी वजह से जब आपके शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है, तो आपके बाल समय के साथ कमजोर होकर टूटने और झड़ने लगते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि डाइटिंग के चक्कर में आप प्रोटीन का सेवन कम करने लगते हैं और यह हेयर फॉल का कारण बनता है. अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में दाल, पनीर, सोया, अंडा, दूध और चना जैसी चीजों को जरूर शामिल करें.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही हो गई गंजेपन की शुरुआत? पुरुषों की ये 5 गलतियां हैं जिम्मेदार
आयरन की कमी से बढ़ता है हेयर फॉल
अगर आप एक महिला हैं तो आपके शरीर में हो रही आयरन की कमी से भी बाल झड़ सकते हैं. जब आपके शरीर में आयरन की कमी होती है, तो आपके बालों की जड़ों को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता जिस वजह से आपके बाल पतले और बेजान दिखने लगते हैं. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां, बीटरूट, अनार, पालक और गुड़ जैसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए.
बायोटिन की कमी से रुक जाती है बालों की ग्रोथ
बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपनी डाइट में बायोटिन को जरूर शामिल करना चाहिए. जब आपके शरीर में बायोटिन की कमी होती है तो बाल धीरे-धीरे पतले होने लगते हैं और साथ ही ग्रोथ भी रुक जाती है. शरीर में होने वाली बायोटिन की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में केला, मूंगफली, आल्मंड, अंडे और हॉल ग्रेन्स को जरूर शामिल करना चाहिए.
ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से बाल हो जाते हैं ड्राई
अगर आपके बाल हद से ज्यादा ड्राई, बेजान और टूटने लायक हो गए हैं, तो इसके पीछे शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी भी हो सकता है. यह आपकी स्कैल्प को न्यूट्रिशन देने का काम करता है और साथ ही बालों को शाइनी बनाकर भी रखने में मदद करता है. अगर आप ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में अलसी के बीज, अखरोट और मछली जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: हेयर फॉल रोकने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये खतरनाक एक्सपेरिमेंट? सुधर जाएं वरना बर्बाद हो जाएंगे बाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




