JAC Board 10th Admit Card 2026 OUT: 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Jan 2026 1:20 PM
JAC Board 10th Admit Card 2026 OUT
JAC Board 10th Admit Card 2026 OUT: फरवरी में झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. ये परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो झारखंड के हैं. बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं एडमिट कार्ड कहां से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
JAC Board 10th Admit Card 2026 OUT: झारखंड बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ऐसे स्टूडेंट जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. झारखंड बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी 2026 तक चलेगी.
JAC Board 10th Exam: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होगी. परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा.
JAC Board 10th Admit Card Steps To Download: कैसे डाउनलोड करें?
- JAC Class 12 Admit Card 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – jac.jharkhand.gov.in
- होमपेज पर दिए गए एक्टिव लिंक “JAC 12th Admit Card 2026” पर क्लिक करें.
- लॉगिन पेज पर स्कूल से जुड़े जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर वेरीफाई करें.
- अब Submit बटन पर टैप करें.
- आपका JAC Class 12 Admit Card 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा.
- डाउनलोड आइकन पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड सेव कर लें.
Jharkhand Matric, Inter Admit Card 2026: कौन-कौन सी जानकारी होती है?
- स्कूल/कॉलेज का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- शैक्षणिक वर्ष
- सेशन
- रोल नंबर
- छात्र/छात्रा का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
Jharkhand Matric Exam Date 2026 And Time Table: झारखंड बोर्ड परीक्षा की तारीख और टाइमटेबल क्या है?
झारखंड मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026, 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी. मुख्य विषयों में गणित (11 फरवरी), अंग्रेजी (13 फरवरी), और भाषाएं (जैसे हिंदी 4 फरवरी) शामिल हैं, पूरी डेटशीट के लिए आधिकारिक JAC वेबसाइट देखें.
यह भी पढ़ें- Bihar BSEB DElEd 2026-28: ऑनलाइन आवेदन करने की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










