मालबाजार पहुंचीं एसएसबी की डीजी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2016 2:04 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी.सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की महानिदेशक (डीजी) अर्चणा रामसुंदरम अपने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान बुधवार को मालबाजार पहुंची.उन्होंने 46 बटालियन का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक की. उसके बाद वह कालापानी बीओपी की ओर रवाना हो गयीं. वहां उन्होंने बीओपी भवन का उद्घाटन किया.इस अवसर पर एसएसबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी.सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की महानिदेशक (डीजी) अर्चणा रामसुंदरम अपने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान बुधवार को मालबाजार पहुंची.उन्होंने 46 बटालियन का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक की. उसके बाद वह कालापानी बीओपी की ओर रवाना हो गयीं.

वहां उन्होंने बीओपी भवन का उद्घाटन किया.इस अवसर पर एसएसबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की.उसके बाद वह भारत-भूटान सीमा पर स्थित जयगांव चली गयीं और यहां उन्होंने 53 बटालियन का दौरा किया.उन्होने भारत-भूटान सीमा पर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया. भूटानी अधिकारियों के साथ भी उन्होंने बातचीत की.इस अवसर पर अलीपुरद्वार जिले के एडीएम और पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे.जयगांव में उन्होने गरीब बच्चों को कपड़े भी दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola