कुआं साफ करने उतरे व्यक्ति की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2016 1:56 AM
सिलीगुड़ी. कुआं सफाई करने उतरे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. हादसा सिलीगुड़ी से सटे चंपासरी इलाके के कदमतला में कालीबाड़ी के निकट हुआ. मृत व्यक्ति की शिनाख्त पोचू सिंह (30) के रूप में हुई है. वह इसी इलाके का वाशिंदा बताया जा रहा है. वह पेशेवर कुआं सफाई कर्मी था. सोमवार दोपहर करीब 12 […]
सिलीगुड़ी अग्निशमन केंद्र व प्रधाननगर थाने को सूचित किया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से लाश बाहर निकाली. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया. दमकल अधिकारी अपूर्व दास ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि व्यक्ति की मौत कुएं में मिथेन गैस की अधिकता के कारण दम घुटने से हुई है. श्री दास ने कहा कि हाल में ही दो और लोगों की मौत कुआं सफाई करने के दौरान हुई थी. उन्होंने कहा कि बार-बार यह हादसा गैस की मात्रा की जांच किये बगैर ही कुएं में उतरने की वजह से हो रहा है.
वहीं, प्रधाननगर थाना के प्रभारी अनिर्बन भट्टाचार्य ने भी लोगों से अपील की है कि गैस की जांच-पड़ताल किये बगैर कभी भी कुएं में सफाई न करें और दक्ष कर्मी के बगैर कुआं सफाई कभी न करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










