कार में डकैती की साजिश रचते तीन गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2016 6:47 AM

विज्ञापन

कोलकाता. तिलजला थाना की पुलिस ने कार में बैठ कर डकैती की साजिश रचते तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से एक उबर कंपनी की कार का चालक है. आरोपियों के नाम मोहम्मद रौशन (27), शेख नशीम (22) और मोहम्मद फिरहाद (28) बताये गये. इनके पास से दो सिंगल शॉटर रिवॉल्वर, दो नकली रिवॉल्वर, […]

विज्ञापन
कोलकाता. तिलजला थाना की पुलिस ने कार में बैठ कर डकैती की साजिश रचते तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से एक उबर कंपनी की कार का चालक है. आरोपियों के नाम मोहम्मद रौशन (27), शेख नशीम (22) और मोहम्मद फिरहाद (28) बताये गये. इनके पास से दो सिंगल शॉटर रिवॉल्वर, दो नकली रिवॉल्वर, एक भुजाली, रस्सी और ताला तोड़ने का औजार मिला है.

तिलजला पुलिस शुक्रवार सुबह 4:30 बजे सड़क पर बाइक से गश्त लगा रही थी. एक स्कूल के पास उबर कंपनी की कार खड़ी देखी. उसमें चालक समेत कुल पांच युवक बैठे थे. बड़ी देर तक कार खड़ी देख पुलिस को शक हुआ.

पूछताछ के लिए पुलिसकर्मी जब आगे बढ़े तो उन्हें देख दो युवक कार से उतर कर भाग गये. पुलिस कर्मियों ने घेर कर अन्य तीन को पकड़ लिया. कार की तलाशी में रिवॉल्वर, भुजाली समेत अन्य हथियार मिले. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मोहम्मद रौशन ने बताया कि वह उबर कार का चालक है. उसने स्वीकार किया कि दोस्तों के साथ एक जगह डकैती की साजिश रच रहा था. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola