वासना की आग में बिगड़ा इनसान का दिमाग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 1:59 AM
जलपाईगुड़ी. वासना की आग में किसी इनसान का दिमाग कितना बिगड़ जाता है, इसका उदाहरण जलपाईगुड़ी में देखने को मिला. एक इनसान को यौन वर्द्धक दवा का इस्तेमाल काफी महंगा पड़ गया और जान बचाने के लिए उसे अस्पताल में भरती होना पड़ा. यह सनसनीखेज घटना जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना अंतर्गत कागिला हाट इलाके में घटी […]
घर में पत्नी और बच्चे भी हैं. अखबार में कामोत्तेजक दवा के विज्ञापन को देखकर वह बुरी तरह फंस गया. उसने एक दुकान से कामोत्तेजक दवा खरीदी. अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि वह कामोत्तेजक दवा खाने के बाद एक आम बागान में चुपचाप चला गया और वहां एक बोतल की सहायता से मैथुन करने की कोशिश करने लगा. यौनांग के काफी फुल जाने की वजह से वह मुसीबत में फंस गया. बोतल से यौनांग को बाहर नहीं निकाल सका.
बुरी तरह से खून से लथपथ स्थिति में वह जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचा. सर्जन डॉ सौरेन मंडल ने बताया कि गैस कटर की मदद से बोतल को बाहर निकाला गया. डॉ मंडल ने आगे बताया कि बुधवार को शाम छह बजे रोगी को ऑपरेशन थियेटर में भरती कर गैस कटर की मदद से पहले बोतल को बाहर निकाला गया और उसके यौनांग की सर्जरी की गयी. रोगी खतरे से बाहर है और उसकी चिकित्सा चल रही है. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के विकृत मानसिकता के व्यक्ति को देखकर वह स्वयं हैरान हैं. रोगी के स्वस्थ होने के बाद उसे काउंसिलिंग के लिए मनोचिकित्सक के पास भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










