टीएमसीपी की धांधली के विरूद्ध सीपी ने की आवाज बुलंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 1:57 AM
सिलीगुड़ी. तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन टीएमसीपी की कॉलेजों में धांधली के विरूद्ध कांग्रेसी छात्र संगठन छात्र परिषद (सीपी) ने आवाज बुलंद की है. इसके तहत दार्जिलिंग जिला छात्र परिषद के अध्यक्ष रोनाल्ड दे, टाउन कमेटी के अध्यक्ष शहनवाज हुसैन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिलीगुड़ी कोर्ट परिसर स्थित महकमा शासक (एसडीओ) […]
इसके तहत दार्जिलिंग जिला छात्र परिषद के अध्यक्ष रोनाल्ड दे, टाउन कमेटी के अध्यक्ष शहनवाज हुसैन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिलीगुड़ी कोर्ट परिसर स्थित महकमा शासक (एसडीओ) राजनवीर सिंह कपूर से कॉलेजों में टीएमसीपी की धांधली के विरूद्ध कार्रवायी कर, गैर-कानूनी काम बंद कराने की गुहार लगायी है. एसडीओ की अनुपस्थिति में डिप्टी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर, रोनाल्ड दे ने कहा कि सिलीगुड़ी डे कॉलेज में टीएमसीपी समर्थक सत्ता के दम का इस्तेमाल कर जबरन हेल्प डेस्क खोल कर बैठे हैं, जो पूरी तरह गैरकानूनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










