गोरखालैंड : मुख्यमंत्री पर बरसे गोविंद छेत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 1:56 AM
दार्जिलिंग. क्रामाकपा के केंद्रीय प्रवक्ता गोविंद छेत्री ने आज पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के साथ एक बातचीत की. इस बैठक में उन्होंने एक ओर जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गोरखा समुदाय को जातियों में बांटकर गोरखालैंड के मुद्दे को कमजोर का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर गोजमुमो प्रमुख बिमल गुरूंग पर भी निशाना साधा. उन्होंने […]
लेकिन महकमा से कालिम्पोंग को जिला बनाये जाने पर क्या वहां का विकास होगा. ऐसा नहीं लगता कि कालिम्पोंग वासियों को प्रशासनिक कार्य से लेकर अन्य कार्यों की सुविधा होगी और ब्लॉक से महकमा बनाये जाने पर मिरिक का विकास होगा. श्री छेत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास बोर्ड के नाम पर गोरखा समुदाय को जातियों में विभाजित कर दिया है.
एक प्रश्न के जवाब में श्री छेत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने गोरखा जाति का विभाजन कर अलग राज्य के मुद्दे को कमजोर बनाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि यहां लोगों के दिलो-दिमाग में गोरखालैंड बसा हुआ है. आज तक केवल दार्जिलिंग जिले में गोरखालैंड की मांग गूंजती रही है, लेकिन अब कालिम्पोंग जिला बनने से एक नहीं बल्कि दो जिले से गोरखालैंड की मांग उठेगी. 2007 में गोजमुमो का गठन हुआ था. उसी समय से गोजमुमो गोरखालैंड गठन की मांग करते आ रही है. श्री छेत्री ने आगे कहा कि मोर्चा ने 2011 में पहाड़ के विकास के नाम पर जीटीए के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया था और 2012 में चुनाव के माध्यम से जीटीए का गठन हुआ. करीब चार साल होने को है, आज तक गोरखालैंड नहीं बना है. लगता है मोरचा गोरखालैंड को लेकर इमानदार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










