शहादत का अपमान: इंसाफ के लिए उठी आवाज सीपी को सौंपा ज्ञापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 1:50 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: पुलिसिया ज्यादती सह चुके शहीद बीएसएफ जवान दिनेश गिरि के परिवार के साथ बिहारी कल्याण मंच खड़ा हुआ है. पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और बागडोगरा ट्रॉफिक पुलिस के एएसआइ ए लतिफ के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए मंच ने बुधवार को आवाज बुलंद की. पुलिस कमिश्नर (सीपी) मनोज वर्मा, डिप्टी पुलिस आयुक्त […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: पुलिसिया ज्यादती सह चुके शहीद बीएसएफ जवान दिनेश गिरि के परिवार के साथ बिहारी कल्याण मंच खड़ा हुआ है. पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और बागडोगरा ट्रॉफिक पुलिस के एएसआइ ए लतिफ के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए मंच ने बुधवार को आवाज बुलंद की. पुलिस कमिश्नर (सीपी) मनोज वर्मा, डिप्टी पुलिस आयुक्त (डीसीपी, ट्रॉफिक) श्याम सिंह व एसडीओ राजनवीर सिंह कपूर को ज्ञापन भी सौंपा गया.

मनोज वर्मा समेत अन्य सभी अधिकारियों ने मंच के प्रतिनिधियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवायी करने का आश्वासन दिया है.इस मौके पर मंच के अध्यक्ष गणेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता, सचिव करणवीर सिंह, समाजसेवी नरेंद्र सिंह उर्फ नंदु समेत बड़ी संख्या में अन्य सदस्य मौजूद थे.इसबीच,बंगाल की खाकी वर्दी की धौंस से दिनेश के पिता राम इकबाल गिरि काफी खफा हैं.

उन्होंने बताया कि दिनेश के शहादत की खबर तीन जून को रात 10बजे मिली. वह रात 12बजे इनोवा कार किराये में लेकर सीतामढ़ी से रवाना हुए. रास्ते में मधुबनी से बहु सरिता उसके दोनों लड़के और उसका बड़ा भाई नवनीत समेत कुल सात लोग कार में सवार होकर अंतिम क्रियाक्रम के लिए सिलीगुड़ी आ रहे थे. चार जून यानी शनिवार को सुबह 10बजे वे लोग बागडोगरा पहुंचे. बिहार मोड़ पर ट्रॉफिक पुलिस ने कार कागजात देखने के लिए कार रूकवायी.

ड्राइवर ने पुलिस को कागजात दिया और एएसआई ए लतिफ को बेटे की शहादत की बात बतायी. अंतिम क्रियाक्रम में जाने की भी जानकारी दी. लेकिन कठोर दिल पुलिस अधिकारी पर कोई असर नहीं हुआ. उल्टे बदसूलकी की गयी. सभी कागजात सही होने के बावजूद उसने जानबूझ कर करीब दो-ढाई घंटे तक हमें रोके रखा और बाद में कार में क्षमता से अधिक सवारी सवार (ओवर लोडिंग) का केस लगाकर दो हजार रूपये जुर्माना देने की मांग करने लगा. बाद में वह मौके पर ही एक हजार रूपये नगद लेने के बाद हमें छोड़ा.

यहां उल्लेखनीय है कि देश की रक्षा के लिए मर मिटने वाले एक जवान के परिवार वालों के साथ सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के बागडोगरा थाना पुलिस द्वारा बदतमीजी करने और अवैध रूप से पैसे मांगने के सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैली हुयी है. शहीद के परिवार वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बिहार के सितामढ़ी से सिलीगुड़ी आ रहे थे. परिवार में शहीद की पत्नी, पिता,भाइ तथा परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे. इनसभी को बागडोगरा थाना पुलिस के एक अधिकारी तथा अन्य पुलिस वालों ने ढ़ाइ घंटे तक रोके रखा.परिवार वालों ने बेटे के देश के लिए शहीद होने की दुहायी दी और सबकुछ रो-रो कर बताया,उसके बाद भी पुलिस वालों पर कोइ असर नहीं पड़ा. पुलिस वाले ओवरलोडिंग की दुहाइ देकर शहीद के परिवार वालों से ढ़ाइ इजार रूपये की मांग कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola