दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा: दुष्कर्म का विरोध करने पर एक महिला के साथ जमकर मारपीट की गई है. मारपीट का आरोप एक व्यवसायी पर लगा है. आशंकाजनक स्थिति में महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. मंगलवार की रात यह सनसनीखेज घटना शहर के बुढ़ाबुढ़ी इलाके के आइटीआइ मोड़ में घटी है. इस घटना के […]
विज्ञापन
मालदा: दुष्कर्म का विरोध करने पर एक महिला के साथ जमकर मारपीट की गई है. मारपीट का आरोप एक व्यवसायी पर लगा है. आशंकाजनक स्थिति में महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. मंगलवार की रात यह सनसनीखेज घटना शहर के बुढ़ाबुढ़ी इलाके के आइटीआइ मोड़ में घटी है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा भड़क गया एवं सभी ने आरोपी व्यवसायी के दुकान पर हमला कर दिया. उसके दुकान में तोड़फोड़ की गई. परिस्थिति को गंभीर देखकर वह व्यवसायी वहां से फरार हो गया.
घायल महिला के पति इंगलिश बाजार महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला ओल्ड मालदा थाने के मंगलबाड़ी इलाके में रहती है. वह बीड़ी बनाने का काम करती है और पान दुकानों देती है. आरोपी व्यवसायी समीर घोष के दुकान में भी वह बीड़ी की आपूर्ति करती थी. वह 270 रुपये उस दुकानदार से पाती थी. इसी का तगादा करने के लिए वह वहां गई हुई थी. आरोप है कि व्यवसायी समीर घोष ने पैसे देने के बहाने उसे अंदर बुलाया और जबरदस्ती की. विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई.
महिला के चीखने-चिल्लाने पर काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गये. लोगों के पकड़ में आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया. पीड़ित महिला के पति विजय साह ने बताया है कि इनकी पत्नी बीड़ी बनाने का काम करती है. बीड़ी के मद में वह आरोप दुकानदार से पैसे पाती थी. इसी क्रम में उसके साथ जोर-जबरदस्ती की गई. पुलिस अधीक्षक प्रसुन्न बनर्जी का कहना है कि पैसे के लेन-देन को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की घटना घटी है. अभियुक्त फरार है और पुलिस उसे तलाश रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










