पिकनिक में छात्र की हत्या के मामले पर फूटा गुस्सा, थाने को घेरा, लॉकअप पर धावा
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के निकट आसीघर पुलिस चौकी क्षेत्र के फाराबाड़ी जंगल में पिकनिक मनाते वक्त एक छात्र की पिछले दिनों नृशंस हत्या कर दी गयी थी. मृतक पार्थ राय (21) के रिश्तेदार व 20 नंबर वार्ड के लोगों ने सभी आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर भक्तिनगर थाने का घेराव किया. यहां के […]
इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस लॉकअप पर भी धावा बोल दिया. इस लॉकअप में पार्थ राय हत्याकांड के तीन आरोपियों को रखा गया है. पुलिस ने तीनों को रिमांड पर लिया है. गुस्साये लोग जब अपनी मांगों को लेकर भक्तिनगर थाना के आइसी राजेन छेत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी उनकी नजर लॉकअप में बंद इन तीनों आरोपियों पर पड़ गयी. लॉकअप को तोड़ने की भी कोशिश की गयी. गुस्साये लोगों ने लॉकअप के अंदर बंद तीनों आरोपियों के साथ गाली-गलौज की. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को थाने से बाहर खदेड़ा. थाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि इस हत्याकांड के पांच दिन हो गये हैं, लेकिन आरोपियों की िगरफ्तारी नहीं हो पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










