ePaper

Crispy Aloo Matar Rolls Recipe: चाय का मजा होगा दोगुना,ट्राय करें चटपटे क्रिस्पी आलू मटर रोल्स

Updated at : 15 Jan 2026 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
Crispy Aloo Matar Rolls Recipe: चाय का मजा होगा दोगुना,ट्राय करें चटपटे क्रिस्पी आलू मटर रोल्स

Crispy Aloo Matar Rolls Recipe

Crispy Aloo Matar Rolls Recipe : ताजी मटर और आलू से तैयार करें बेहद कुरकुरा और चटपटा नाश्ता.बच्चों के लंच बॉक्स और शाम की चाय के लिए एकदम परफेक्ट रेसिपी. देखें बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Crispy Aloo Matar Rolls Recipe: अगर आप भी समोसे या पकौड़े खाकर बोर हो गये हैं तो चलिये आज कुछ अलग स्नैक ट्राय करते हैं.क्रिस्पी आलू मटर रोल्स शाम की चाय के साथ यह लगेगा बेहद ही टेस्टी. ताजी हरी मटर और उबले हुए आलू के मेल से बने ये रोल्स बाहर से जितने क्रिस्पी और कुरकुरे होते हैं अंदर से उतने ही मसालेदार और स्वादिष्ट. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बेहद आसान है और ये घर में रखी बेसिक चीजों से झटपट तैयार हो जाते हैं. चाहे बच्चों का लंच बॉक्स हो या अचानक अगर घर पर मेहमान आ जाते हैं तो.यह स्नैक हर मौके के लिए परफेक्ट है.

सामग्री

  • आलू – 3-4 मध्यम, उबले और मैश किए हुए
  • मटर – ½ कप, उबले हुए
  • हरी मिर्च – 1-2, बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून, कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून, बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • गरम मसाला – ¼ टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • मैदा या ब्रेड क्रम्ब्स – रोल बनाने के लिए ( क्रिस्पी बनाने के लिए)
  • तेल – तलने के लिए

विधि

  • फिलिंग तैयार करना: उबले आलू और मटर को मैश करें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • रोल बनाना: आलू-मटर मिश्रण से छोटे-छोटे लोइयां बना लें. अगर चाहें तो रोल को क्रिस्पी बनाने के लिए हल्का सा मैदा या ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें.
  • तलना: एक पैन में तेल गर्म करें. मध्यम आंच पर रोल्स को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.
  • सर्व करना: गरम-गरम क्रिस्पी आलू मटर रोल्स को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.

Also Read : Royal Kesariya Sabudana Kheer:बसंत पंचमी पर बनाएं खास शाही और मलाईदार साबूदाना खीर
Also Read : Kaju Besan Laddu Recipe in Hindi: मकर संक्रांति पर मिनटों में बनाए हलवाई जैसे दानेदार काजू बेसन लड्डू

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola