ePaper

Kaju Besan Laddu Recipe in Hindi: मकर संक्रांति पर मिनटों में बनाए हलवाई जैसे दानेदार काजू बेसन लड्डू

Updated at : 14 Jan 2026 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Kaju Besan Laddu Recipe in Hindi: मकर संक्रांति पर मिनटों में बनाए हलवाई जैसे दानेदार काजू बेसन लड्डू

Makar Sankranti Special Kaju Besan Laddu Recipe

Kaju Besan Laddu Recipe in Hindi : क्या आपके गले में भी बेसन के लड्डू चिपकते हैं. इस मकर संक्रांति आजमाएं हमारा यह खास तरीका और मिनटों में तैयार करें एकदम दानेदार काजू बेसन लड्डू़.

विज्ञापन

Kaju Besan Laddu Recipe in Hindi: मकर संक्रांति का त्यौहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न महके ऐसा तो हो ही नहीं सकता है.हालांकि इस दिन तिल-गुड़ का खास महत्व होता है लेकिन आप चाहे तो अपने घर वालों को काजू बेसन की लड्डू खिला कर सरप्राइज कर सकते हैं. बेसन का लड्डू तो हम बनाते रहते हैं लेकिन जब इसमें काजू का क्रंच और सोंधापन मिला देते हैं तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. तो चलिए इस मकर संक्रांति अपनी रसोई में घोलते हैं थोड़ी और मिठास और जानते हैं इन लजीज लड्डुओं को बनाने का सबसे आसान तरीका.

सामग्री

  • बेसन (मोटा या दरदरा): 2 कप (दानेदार लड्डू के लिए मोटा बेसन बेस्ट है)
  • शुद्ध देसी घी: 3/4 कप
  • पिसी हुई चीनी : 1.5 कप
  • काजू: 1/2 कप (बारीक कटे हुए और थोड़े साबुत)
  • हरी इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • खरबूजे के बीज: 1 बड़ा चम्मच (जरुरत के अनुसार)

बनाने की विधि

  • काजू को रोस्ट करें : सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में 1 चम्मच घी डालें और कटे हुए काजू को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इन्हें निकालकर अलग रख दें.
  • बेसन को भुनें :उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें. घी पिघलने पर इसमें बेसन डालें. अब धीमी आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुए भूनें.बेसन को तब तक भूनें जब तक कि इसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे और इसका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए़.
  • दानेदार टेक्सचर के लिए ‘पानी का छींटा’ : जब बेसन अच्छी तरह भून जाए तो इसमें 1 छोटा चम्मच पानी के छींटे मारें. इससे बेसन में झाग बनेगा और लड्डू एकदम दानेदार बनेंगे. पानी सूखने तक 1 से 2 मिनट और चलाएं और फिर गैस बंद कर दें.
  • मिश्रण को ठंडा करें : भुने हुए बेसन को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसे पूरी तरह ठंडा न होने दें लेकिन इतना ठंडा जरूर करें कि आप इसे हाथ से छू सकें.
  • मिठास और फ्लेवर जोड़ें : अब इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और भुने हुए काजू डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह हाथों से मिलाएं.
  • लड्डू करें तैयार : फिर गोल-गोल लड्डू का आकार दें. ऊपर से सजावट के लिए एक-एक काजू का टुकड़ा चिपका दें.

Also read : Til-Gud Cookies Recipe: भूल जाएंगे लड्डू का स्वाद, जब ट्राय करेंगे क्रिस्पी तिल-गुड़ कुकीज

Also read : Til Ladu Recipe : मकर संक्रांति पर घर में ऐसे बनाएं तिल के लड्डू, सेहत और स्वाद दोनों में परफेक्ट

Also read : Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट गुड़ का हलवा,उंगली चाटते रह जाएंगे लोग

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola