छठी अनुसूची लागू करने की मांग पर गोरामुमो ने कर्सियांग में निकाली रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2020 3:57 AM
कर्सियांग : गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (गोरामुमो )कर्सियांग महकमा कमेटी के तत्वावधान में जीटीए खारिज करने व दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में छठी अनुसूची लागू करने की मांग में रैली व सभा का आयोजन किया गया. कर्सियांग के आईएनए बस टर्मिनल से निकाली गयी रैली का शहर परिक्रमा करते हुए प्रमुख सभा स्थल गोरखा दु:ख निवारक […]
कर्सियांग : गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (गोरामुमो )कर्सियांग महकमा कमेटी के तत्वावधान में जीटीए खारिज करने व दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में छठी अनुसूची लागू करने की मांग में रैली व सभा का आयोजन किया गया. कर्सियांग के आईएनए बस टर्मिनल से निकाली गयी रैली का शहर परिक्रमा करते हुए प्रमुख सभा स्थल गोरखा दु:ख निवारक सम्मेलन रंगशाला में समापन किया गया. रैली में उपस्थित लोगों ने हाथों में तख्ती ले रखी थी. उसमें उल्लेख किया गया था कि छठी अनुसूची लागू करें, सीएए व एनपीआर से बचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










