ePaper

दो दिनों बाद भी गुमशुदा सीए का सुराग नहीं

Updated at : 10 Jan 2020 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों बाद भी गुमशुदा सीए का सुराग नहीं

शहरवासियों में भी मची है खलबली सिलीगुड़ी : दो दिनों के बाद भी सिलीगुड़ी पुलिस को गुमशुदा सीए किशन कुमार अग्रवाल (42) का सुराग हाथ नहीं लगा है. मंगलवार की सुबह से रहस्यमय तरीके से गायब हुए किशन के परिचितों ने अब पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाना शुरु कर दिया है. पूरे घटनाक्रम को लेकर […]

विज्ञापन

शहरवासियों में भी मची है खलबली

सिलीगुड़ी : दो दिनों के बाद भी सिलीगुड़ी पुलिस को गुमशुदा सीए किशन कुमार अग्रवाल (42) का सुराग हाथ नहीं लगा है. मंगलवार की सुबह से रहस्यमय तरीके से गायब हुए किशन के परिचितों ने अब पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाना शुरु कर दिया है. पूरे घटनाक्रम को लेकर अब शहरवासियों में भी ‍खलबली मची हुई है.
दूसरी ओर पुलिस विश्वस्त सूत्रों के अनुसार किशन के मोबाइल फोन नंबर को ट्रेक करने पर कई अहम जानकारी पुलिस को हाथ लगी है. हालांकि सुरक्षा व पुलिसिया जांच प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारी भी कुछ नहीं बोल रहे हैं.
किशन के बहुत करीब रहनेवाले एक परिचित ने अपना नाम न छापने के शर्त पर कहा कि जिस रात को किशन की पत्नी शिशिर अग्रवाल के फोन पर फिरौती व पुलिस को खबर न दिये जाने का धमकी भरा कॉल आया, अगर उसी रात पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक हाथोंहाथ कार्रवायी करती तो अब-तक पुलिस को बहुत कुछ हाथ लग चुका होता. वहीं, किशन के घर लौटने का पत्नी, दोनों व बेटे बूढ़ी मां की आगे तरस रही है. साथ ही सभी रिश्तेदार, शुभचिंतक व परिचित भगवान से सही-सलामती की दुआ कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola