लक्ष्मी पूजा के बाद अष्टमी दुर्गा उत्सव शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 1:30 AM
चार दिनों तक इलाके में लगता है सांप्रदायिक मिलन मेला चोपड़ा : लक्खीपूजा के बाद चोपड़ा निवासी फिर एक बार दुर्गापूजा के आनंद में रम गये. अष्टमी की दुर्गा नाम से परिचित यह दुर्गापूजा को लेकर इलाके में उत्सव का माहौल है. चोपड़ा के माझियाली ग्राम पंचायत के नंदकिशोरगछ गांव में मंगलवार से लेकर चार […]
चार दिनों तक इलाके में लगता है सांप्रदायिक मिलन मेला
चोपड़ा : लक्खीपूजा के बाद चोपड़ा निवासी फिर एक बार दुर्गापूजा के आनंद में रम गये. अष्टमी की दुर्गा नाम से परिचित यह दुर्गापूजा को लेकर इलाके में उत्सव का माहौल है. चोपड़ा के माझियाली ग्राम पंचायत के नंदकिशोरगछ गांव में मंगलवार से लेकर चार दिनों तक इस दुर्गापूजा के दौरान प्राचिन जोहड़ा मेला लगता है.
इलाके के हिंदू-मुस्लिम सभी समुदाय के लोगों की उपस्थिति में यह एक सौहार्दपूर्ण मिलन मेला का रूप ले लेता है. इस पूजा व मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए व हजारों दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए तृणमूल संचालित चोपड़ा पंचायत समिति भी सहयोग कर रहा है. जानकारी मिली है कि नंदकिशोरगछ इलाके के अष्टमी की दुर्गापूजा का यह 132वां वर्ष है.
शताब्दी प्राचीन पूजा पूरानी रीति को मानकर एक ही काठाम में नारायण, शिव व कामदेव 28 देव देवियों की मूर्तियों को स्थान मिला है. चोपड़ा पंचायत समिति के अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने बताया कि पंचायत समिति सहयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न धर्म के लाखों लोग इलाके में जुटते हैं. शारदीया दुर्गापूजा समाप्त होने के आठ दिन पर यह पूजा करने का प्राचीन रिवाज प्रचलित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










