हाथी के हमले में बाल-बाल बचा बच्चा, दो घरों को किया क्षतिग्रस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 1:22 AM
विज्ञापन
कुमारग्राम : डुआर्स के विभिन्न क्षेत्रों में हाथियों के तांडव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. रोजाना हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में जंगल से गांव में घुस रहा है. इससे जंगल से सटे वनबस्ती वासी एवं चाय बागान इलाके के श्रमिक भयभीत हैं. फिर ऐसी ही घटना अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम ब्लॉक […]
विज्ञापन
कुमारग्राम : डुआर्स के विभिन्न क्षेत्रों में हाथियों के तांडव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. रोजाना हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में जंगल से गांव में घुस रहा है. इससे जंगल से सटे वनबस्ती वासी एवं चाय बागान इलाके के श्रमिक भयभीत हैं. फिर ऐसी ही घटना अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम ब्लॉक अंतर्गत जयंती चाय बागान के बहिदार लाइन इलाके में हुई.
सोमवार देर रात में एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर कार्तिक महली और मगधा महली नामक चाय श्रमिकों के आवास को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. जंगली हाथी के इस हमले में श्रमिक परिवार का छह वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया. हाथी ने घर में रखा अनाज समेत टीवी, गोदरेज, पंखा इत्यादि सामानों को तोड़ कर बर्बाद कर दिया.
चाय श्रमिक कार्तिक महली ने बताया कि सोमवार की रात बागान में वह ड्यूटी कर रहे थे. घर पर पत्नी अकेली थी और छह वर्षीय बच्चा सो रहा था. उसी दौरान अचानक जंगल से एक हाथी ने आया घर में तोड़फोड़ मचाने लगा. पत्नी किसी तरह बच्चे को लेकर जान बचाकर बाहर की ओर भागी. लेकिन हाथी ने घर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया.
एक अन्य पीड़ित ब्रितनाथ महली ने कहा कि हम चाय श्रमिक हैं. हमारी दैनिक मजदूरी भी कम है. हमलोगों ने एक-एक रुपये जुगाड़ कर घर बनाया. लेकिन हाथी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया. अब हमारे लिए फिर से सामग्री खरीदना व घर बनाना आसान नहीं.
स्थानीय युवा समाजसेवी जय किशन लोहरा ने बताया कि खबर मिलने के बाद बक्शा बाघ परियोजना के हातीपोता रेंज वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन देकर चली गयी.
ऐसा कब तक चलेगा. हाथियो के तांडव से कबतक श्रमिकों को राहत मिलेगी. वन विभाग व स्थानीय सूत्रों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि पड़ोसी राज्य असम में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण कारण वहां के जंगली जानवर भी इलाके में प्रवेश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










