कपड़ा गोदाम में लगी आग
Updated at : 20 May 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : शहर के खालपाड़ा स्थित व्यवसायिक मंडी में रविवार को एक कपड़े के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आगजनी की यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 9 नंबर वार्ड अंतर्गत खालपाड़ा के अग्रसेन रोड इलाके में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही एक के बाद एक दमकल की पांच इंजन मौके […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : शहर के खालपाड़ा स्थित व्यवसायिक मंडी में रविवार को एक कपड़े के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आगजनी की यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 9 नंबर वार्ड अंतर्गत खालपाड़ा के अग्रसेन रोड इलाके में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही एक के बाद एक दमकल की पांच इंजन मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को काबू में किया.
यह घटना अग्रसेन रोड स्थित वार्ड पार्षद कार्यालय के ठीक विपरीत वाले घर में हुई. उक्त घर के मालिक का नाम संदीप अग्रवाल बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप अग्रवाल रेडीमेड कपड़े का थोक व्यापारी है. अग्रसेन रोड स्थित घर के आगे व महाबीर स्थान में भी उनका कपड़े का दुकान है. घर में ही गोदाम भी है, जिसमें कपड़ा रखा हुआ था. रविवार को परिवार के साथ संदीप अग्रवाल कही घूमने-फिरने निकले थे.
शाम को अचानक उनके घर से धुंआ निकलता देखकर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी. रिहायसी इलाके में आगजनी घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की पांच इंजन मौके पर पहुंची. आगजनी की जानकारी मिलते ही घर मालिक संदीप अग्रवाल व वार्ड पार्षद प्रदीप गोयल उर्फ कालू भी पहुंचे. आग नियंत्रित होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
आगजनी की इस घटना में लाखों का माल जलकर राख हो गया. इलाके में आगजनी की घटना से एक आतंक फैल गया था. सॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है. दमकल अधिकारी ने भी सॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है. दमकल विभाग मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




