हल्दिया : ठगे गये रुपये वापस मिले

हल्दिया : साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसके पैसे वापस मिल गये. गौरतलब है कि गत 16 जनवरी को मेदिनीपुर के मानिक प्रधान के पास उनके मोबाइल में दो मैसेज आये थे जिसमें कहा गया था कि उनके एटीएम का इस्तेमाल करके पहली बार 10 हजार और दूसरी बार 40 हजार, यानी […]
हल्दिया : साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसके पैसे वापस मिल गये. गौरतलब है कि गत 16 जनवरी को मेदिनीपुर के मानिक प्रधान के पास उनके मोबाइल में दो मैसेज आये थे जिसमें कहा गया था कि उनके एटीएम का इस्तेमाल करके पहली बार 10 हजार और दूसरी बार 40 हजार, यानी कुल 50 हजार रुपये दिकाले गये थे.
लेकिन हैरत की बात ये थी कि मानिक प्रधान ने न केवल पैसे नहीं निकाले थे बल्कि उनका एटीएम कार्ड भी उनके पास ही था. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की. पूर्व मेदिनीपुर जिला साइबर सेल ने मामले की जांच में पाया कि बैंक खाते से पैसे एक इलेक्ट्रॉनिक वालेट में जमा हुए हैं. ठग का आइपी ट्रेस करके साइबर सेल ने ठगी से परदा उठाया. मानिक को पूरे पैसे वापस मिल गये हैं.
जिला साइबर सेल के अधिकारी ने बताया कि गत 24 जनवरी को पूरे पैसे ठग के वालेट से मानिक प्रधान के खाते में ट्रांसफर कर दिये गये हैं. अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले मानिक प्रधान को बैंक अधिकारी का परिचय देकर ठगों ने उनके डीटेल्स हासिल कर लिए थे. इसी वजह से वह ठगी के शिकार हुए थे. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में एटीएम व खाते के तथ्य दूसरे को बताना सही नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




