ePaper

सिलीगुड़ी : देखते ही देखते फोम फैक्ट्री हो गई जलकर राख

Updated at : 04 Dec 2018 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : देखते ही देखते फोम फैक्ट्री हो गई जलकर राख

दो दिनों में दूसरी बड़ी आग से दहशत जाम के कारण देरी से पहुंचीं दमकल गाड़ियां फैक्ट्री में अग्निशमन व पानी रिजर्वर की कोई व्यवस्था नहीं सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर में लगातार दो दिनों में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना हुयी है. विधान मार्केट के तुलापट्टी में लगी आग अभी ठंडी भी नहीं हुयी […]

विज्ञापन
  • दो दिनों में दूसरी बड़ी आग से दहशत
  • जाम के कारण देरी से पहुंचीं दमकल गाड़ियां
  • फैक्ट्री में अग्निशमन व पानी रिजर्वर की कोई व्यवस्था नहीं
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर में लगातार दो दिनों में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना हुयी है. विधान मार्केट के तुलापट्टी में लगी आग अभी ठंडी भी नहीं हुयी थी कि 24 घंटे के अंदर आग लगने की दूसरी घटना हुयी है. एक फोम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से सबकुछ जलकर राख हो गया.घटना सोमवार करीब 12 बजे के आसपास सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में घटी है.
इलाके के लोग ही सबसे पहले आग बुझाने के काम में जुट गये. जिसके बाद भक्तिनगर थाना पुलिस के साथ दमकल को घटना की सूचना दी गई. नुकसान का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया रहा है. लोगों का मानना है कि शहर में एक बड़ी घटना होते-होते बची है. घटना के दौरान फैक्ट्री मालिक पवन अग्रवाल भी शहर से बाहर थे. जिस कारण उनसे भी संपर्क नहीं हो पाया.
वहीं दमकल व भक्तिनगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों को का कहना कि वहां पिछले कई वर्षो से फोम फैक्ट्री है. जहां सोफा, गद्दा, मैट्रेस के लिए फोम का निर्माण किया जाता है. इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले लोगों ने आज उस फैक्ट्री से काला धुआं निकलता देखा. देखते ही देखते धुंएं से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी.
प्रत्यक्षदर्शी उत्पल सरकार ने बताया कि पता चलते ही उनलोगों ने सबसे पहले आग बुझाने का काम शुरु किया. जिसके बाद भक्तिनगर थाना पुलिस व डाबग्राम फायर स्टेशन को सूचना दी गई. आग इतनी बेकाबू हो गई कि दमकल के वहां पहुंचने से पहले ही सबकुछ जलकर खाक हो गया. उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि वे लोग फैक्ट्री में रखे अग्निशमन उपकरण का भी ठीक तरीके से व्यवहार नहीं कर सके. उन्होंने फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने का कारण शहर में बढ़ती जाम को ठहराया है.
उन्होंने कहा कि आज सिलीगुड़ी में एक बड़ा हादसा होते-होते टला है. इंडस्ट्रियल एरिया में अन्य कई कारखाने तथा फैक्ट्री भी हैं. अगर आग उनतक पहुंच जाती तो क्या होता इसका अंदाजा भी उन्हें नहीं है. सूचना मिलते ही डाबग्राम फायर स्टेशन से दो तथा सिलीगुड़ी दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंची तथा बेलगाम आग पर काबू पाने में जुट गई. लगभाग 15 से 20 मिनट के कठोर प्रयास के बाद उस भयानक आग पर काबू पाया जा सका है.
डाबग्राम फायर स्टेशन के ओसी शुभ्रांसु मजूमदार ने बताया कि फोम फैक्ट्री होने के चलते वहां काफी कच्चा माल था.जिस कारण आग ने भयानक रुप धारण कर लिया. उन्होंने आगे बताया कि उस फैक्ट्री में पानी के रिजर्वर के साथ अग्निशमन की भी कोई व्यवस्था नहीं दिखी. आग इतनी भयानक थी कि सब कुछ जलकर खाक हो गया.
श्री मजूमदार के अनुसार फैक्ट्री को चलाने के लिए फायर लाइसेंस के साथ अन्य जरूरी कागजात प्रबंधन के पास है कि नहीं इसकी भी जांच की जा रही है. आग लगने के कारण का भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. फिलहाल भक्तिनगर थाना पुलिस व डाबग्राम फायर स्टेशन की टीम मामले की जांच में जुट गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola