दुष्कर्म के प्रयास मामले में गरमायी सियासत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 2:46 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : हाल ही में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किये जाने के मामले को लेकर अब सियासत भी गरमाने लगी है. भाजपा महिला मोर्चा ने तृणमूल कांग्रेस पर पीड़ित परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. यह आरोप भारतीय जनता महिला मोर्चा की सिलीगुड़ी जिला इकाई […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : हाल ही में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किये जाने के मामले को लेकर अब सियासत भी गरमाने लगी है. भाजपा महिला मोर्चा ने तृणमूल कांग्रेस पर पीड़ित परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. यह आरोप भारतीय जनता महिला मोर्चा की सिलीगुड़ी जिला इकाई की अध्यक्ष माधवी मुखर्जी ने गुरुवार को प्रेस क्लब ऑफ नॉर्थ बंगाल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लगाया.
उनका कहना है कि सोमवार को हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद आरोपी को माटीगाड़ा थानांतर्गत मेडिकल कॉलेज चौकी की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी शमीम सरकार मेडिकल कॉलेज का कैजुअल स्टाफ है और तृणमूल समर्थक है. यही वजह है कि तृणमूल कांग्रेस से संरक्षण प्राप्त समाज विरोधी तत्वों द्वारा पीड़िता और उसके परिवार को मामला वापस लेने के लिए डराया-धमकाया जा रहा है. माधवी मुखर्जी ने तृणमूल के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है.
विदित हो कि शमीम सरकार पर मेडिकल कॉलेज स्टाफ क्वार्टर के पास ही पीड़िता को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने की दुस्साहसिक कोशिश करने का आरोप लगा है. महिला ने चीत्कार कर लोगों को इकट्ठा कर लिया. सूचना पाकर पुलिस ने भी आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता मेडिकल कॉलेज के ही एक डी ग्रुप कर्मचारी की पत्नी है. घटना के वक्त वह अपने स्टाफ क्वार्टर में अकेले थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola