इस्लामपुर : परिजनों पर हमला करने वाले शराबी की धुलाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2018 3:46 AM
विज्ञापन
इस्लामपुर : उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर थाने के पंडितपोता गांव में पत्नी से झगड़े के बाद शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी समेत सात परिजनों को घायल कर दिया. बाद में लोगों ने आरोपी इम्तियाज की जमकर पिटाई कर दी. उसे गंभीर अवस्था में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि […]
विज्ञापन
इस्लामपुर : उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर थाने के पंडितपोता गांव में पत्नी से झगड़े के बाद शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी समेत सात परिजनों को घायल कर दिया. बाद में लोगों ने आरोपी इम्तियाज की जमकर पिटाई कर दी. उसे गंभीर अवस्था में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज इस्लामपुर महकमा अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात को शराब के नशे में इम्तियाज का पत्नी से झगड़ा हुआ. इससे आगबबूला हुए इम्तियाज ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया. पत्नी की चीत्कार सुनकर परिवार के अन्य लोग इम्तियाज को रोकने पहुंचे तो उसने उनपर पर हमला कर दिया. इसके बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने इम्तियाज की जमकर धुलाई की. स्थानीय लोगों ने इम्तियाज और उसके घायल परिजनों को इस्लामपुर महकमा अस्पताल पहुंचाया. इम्तियाज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










