अपनी जमीन बचाने को आदिवासी सड़क पर उतरे

बालूरघाट : आदिवासियों की जमीन जबरन कब्जा करके उसकी गैरकानूनी ढंग से रजिस्ट्री की जा रही है. यह काम संबंधित विभाग के ही कई कर्मी व दलाल कर रहे हैं. यह आरोप लगाते हुए अपनी जमीनों की रक्षा की मांग पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने आंदोलन शुरू किया.बुधवार शाम को गंगारामपुर बसस्टैंड इलाके में […]
बालूरघाट : आदिवासियों की जमीन जबरन कब्जा करके उसकी गैरकानूनी ढंग से रजिस्ट्री की जा रही है. यह काम संबंधित विभाग के ही कई कर्मी व दलाल कर रहे हैं. यह आरोप लगाते हुए अपनी जमीनों की रक्षा की मांग पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने आंदोलन शुरू किया.बुधवार शाम को गंगारामपुर बसस्टैंड इलाके में 512 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर आदिवासी रक्षा कमेटी संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया.
तीर-धनुष लेकर सड़क जाम कर विरोध जताया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर गंगारामुपर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. साथ बीडीओ व महकमा पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे. इधर, जाम के कारण लंबी दूरी की कई गाड़ियां फंस गयीं. बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से जाम हटा और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










