विदेश दौरे के बाद कोलकाता लौटीं मुख्यमंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Nov 2017 10:54 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: छह दिवसीय विदेश यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कोलकाता लौट आयी. मुख्यमंत्री की नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर पुलिस महानिदेशक सुरजीत कर पुरकायस्थ ने आगवानी की. एयरपोर्ट से निकल कर मुख्यमंत्री सीधे अपने निवासस्थान चली गयीं. उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ब्रिटेन के दौरे […]
विज्ञापन
कोलकाता: छह दिवसीय विदेश यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कोलकाता लौट आयी. मुख्यमंत्री की नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर पुलिस महानिदेशक सुरजीत कर पुरकायस्थ ने आगवानी की. एयरपोर्ट से निकल कर मुख्यमंत्री सीधे अपने निवासस्थान चली गयीं. उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ब्रिटेन के दौरे पर थीं. राज्य सरकार के अधिकारी उनकी यात्रा को काफी सफल बता रहे हैं. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री इस बार लंदन में जिस तरह उद्योगपतियों से मिलीं और उनको पश्चिम बंगाल में निवेश के लिये आमंत्रित किया उससे आशा की एक नयी किरण दिखाई दे रही है.
कई उद्यमियों ने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर बंगाल में उद्योग लगाने के प्रति रूचि दिखाई है. स्कॉटलैंड जाकर भी सीएम ने की उद्यमियों से मुलाकात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










