सिलीगुड़ी: साढ़े चार किलो सोना के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी/कोलकाता : केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने फिर लगभग साढ़े चार किलो सोने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों तस्करों को गुरुवार को सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश कर डीआरआइ ने न्यायित हिरासत की मांग की है. गिरफ्तार आरोपियों में एम मनोहर (51) और वीरेंद्र राय (40) हैं. […]
सिलीगुड़ी/कोलकाता : केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने फिर लगभग साढ़े चार किलो सोने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों तस्करों को गुरुवार को सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश कर डीआरआइ ने न्यायित हिरासत की मांग की है. गिरफ्तार आरोपियों में एम मनोहर (51) और वीरेंद्र राय (40) हैं.
एम मनोहर मणिपुर के चंदेल इलाके का निवासी है, जबकि वीरेंद्र राय पड़ोसी राज्य असम के गुवाहाटी के भूतनाथ इलाके का रहनेवाला है. वीरेंद्र मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया अंचल के रामपुर खाजुरिया गांव का है. जब्त सोना कोलकाता ले जाने की योजना थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










