मालदा के 15 हजार मोटरबाइक लाइसेंसधारक मुश्किल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : प्रशासनिक जटिलता की वजह से 2012-13 में मोटरबाइक लाइसेंस बनवानेवाले मुश्किल में पड़ गये हैं. ऐसे 15 हजार लोगों को नवीकरण (रीन्यूअल) के बजाय नये सिरे से लाइसेंस बनवाने की सूचना आरटीओ कार्यालय से दी गयी है. इसे लेकर जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग इन लाइसेंसधारकों ने की […]
विज्ञापन
मालदा : प्रशासनिक जटिलता की वजह से 2012-13 में मोटरबाइक लाइसेंस बनवानेवाले मुश्किल में पड़ गये हैं. ऐसे 15 हजार लोगों को नवीकरण (रीन्यूअल) के बजाय नये सिरे से लाइसेंस बनवाने की सूचना आरटीओ कार्यालय से दी गयी है. इसे लेकर जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग इन लाइसेंसधारकों ने की है.
आरटीओ सूत्रों के मुताबिक, 2012 जीओएच सीरीज के मामले में समस्या सामने आयी है. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, 2012-13 में कुछ समय के लिए मालदा आरटीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी रजिस्टर में हस्ताक्षर किये बिना ही लाइसेंस जारी किये थे. 15 हजार लोगों को इसी तरह से लाइसेंस दिये गये थे. इन लाइसेंस के नवीकरण के दौरान पता चला कि फिर से लाइसेंस बनवाना होगा.
गुरुवार को मालदा आरटीओ कार्यालय में मोटरबाइक लाइसेंसधारक अजय मंडल व सुरेश महालदार आरटीओ कार्यालय में पहुंचे. इन लोगों ने 2012 में मोटरबाइक का लाइसेंस बनवाया था. नवीकरण की तिथि होने से आरटीओ कार्यालय में पहुंचकर छानबीन करने पर पता चला कि नये सिरे से लाइसेंस बनाना होगा.
यह सुनकार वे हैरान हो गये. उनक कहना है कि मोटर व्हीकल विभाग के एजेंट के जरिए आरटीओ कार्यालय से लाइसेंस बनवाया, जिसकर आरटीओ की मुहर व हस्ताक्षर हैं. प्रशासन की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई. इसकी जिम्मेदारी प्रशासन को लेनी होगी.
मालदा के आरटीओ तपन मलिक ने बताया कि उस समय के लाइसेंसधारकों की नये सिरे से कम्प्यूटर में एंट्री करनी पड़ रही है. इसके बाद नवीकरण प्रक्रिया में जाना पड़ रहा है. अतिरिक्त जिलाधिकारी आर विमला ने बताया कि इसे लेकर बेवजह परेशान होने की जरूरत नहीं है. नवीकरण के आवेदन मंजूर कर दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










