12वीं के छात्रों ने स्कूल में की तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : स्कूली जीवन समाप्त होने की खुशी में मतवाले हुए बारहवीं कक्षा के कुछ छात्रों ने जलपाईगुड़ी हाइस्कूल में तोड़फोड़ की. इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन ने 12वीं कक्षा के तीन छात्रों को स्कूल से निकाल दिया एवं इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज की. छात्रों की इस हरकत की जलपाईगुड़ी में जमकर निंदा की […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : स्कूली जीवन समाप्त होने की खुशी में मतवाले हुए बारहवीं कक्षा के कुछ छात्रों ने जलपाईगुड़ी हाइस्कूल में तोड़फोड़ की. इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन ने 12वीं कक्षा के तीन छात्रों को स्कूल से निकाल दिया एवं इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज की. छात्रों की इस हरकत की जलपाईगुड़ी में जमकर निंदा की गयी. स्कूल प्रबंधक ने इन तीन छात्रों को टेस्ट परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया. स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्रों के विरुद्ध कड़े कदम उठाये हैं.
आरोप है कि जलपाईगुड़ी हाइस्कूल की बारहवीं कक्षा पूरी करने के बाद स्कूल जीवन समाप्त होने की खुशी में छात्र झूम उठे. इस खुशी में ये छात्र इतना मतवाला हो गये कि कक्षा में ही तोड़फोड़ करने लगे. तीन कक्षाओं में तोड़फोड़ करने के बाद इन छात्रों ने शौचालय में भी तोड़फोड़ की. कक्षा में लगे सीलिंग फैन्स भी तोड़ डाले. इसके बाद प्रधान शिक्षक की नजर में यह बात आते ही उन्होंने उपद्रव मचाने वाले तीन छात्रों की पहचान की.
इस घटना को लेकर आरोपी छात्रों को स्कूल से निकालने के साथ-साथ इनके नाम से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. साथ ही आगामी 12वीं कक्षा के टेस्ट परीक्षा में इन्हें बैठने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया है. जलपाईगुड़ी हाईस्कूल के सहायक प्रधान शिक्षक सुब्रत चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया क उपद्रव में शामिल बाकी छात्रों की सूची तैयार की जा रही है. आरोपी परिवार को बुलाकर इस संबंध में अवगत कराया गया है. इधर, स्कूल में तोड़फोड़ चलाने की घटना को लेकर अन्य छात्रों ने खेद व्यक्त किया है. इन छात्रों का कहना है कि इस तरह की हरकत से हमारे स्कूल का बदनाम हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










