नयी केंद्रीय कमिटी में नहीं रखी जायेंगी आशा गुरुंग, विनय गुट ने खोला नारी मोर्चा का केंद्रीय कार्यालय

Published at :10 Nov 2017 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
नयी केंद्रीय कमिटी में नहीं रखी जायेंगी आशा गुरुंग, विनय गुट ने खोला नारी मोर्चा का केंद्रीय कार्यालय

दार्जिलिंग:गुरुवार को दार्जिलिंग शहर के चौक बाजार में गोजमुमो (विनय गुट) के नारी मोर्चा केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन किया गया. इस मौके पर विनय गुट के कोर कमिटी सदस्य दिनेश गुरुंग, नारी मोर्चा केन्द्रीय कमिटि सदस्य डुकल्हमू तमांग, नीलम लामा, लक्ष्मी सुब्बा और मीरा ठकुरी, कई अन्य मोर्चा सदस्य उपस्थित थे. पुरोहित द्वारा पूजा-पाठ करने […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग:गुरुवार को दार्जिलिंग शहर के चौक बाजार में गोजमुमो (विनय गुट) के नारी मोर्चा केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन किया गया. इस मौके पर विनय गुट के कोर कमिटी सदस्य दिनेश गुरुंग, नारी मोर्चा केन्द्रीय कमिटि सदस्य डुकल्हमू तमांग, नीलम लामा, लक्ष्मी सुब्बा और मीरा ठकुरी, कई अन्य मोर्चा सदस्य उपस्थित थे. पुरोहित द्वारा पूजा-पाठ करने के बाद नारियल फोड़कर नारी मोर्चा कार्यालय का उदघाटन किया गया.

इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिनेश गुरुंग ने कहा कि मोर्चा ए और बी टीम जैसी बातें कहकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है. ऐसा कुछ नही है, हम सभी गोजमुमो हैं. हम लोगों ने नारी मोर्चा के संगठन विस्तार और उसे मजबूत करने के लिए इस गोजनामो केंद्रीय कार्यलय की स्थापना की है. अब इसी कार्यालय से नारी मोर्चा अपना काम करेगा. उन्होंने कहा कि आगामी 19 नवंबर से पहले नारी मोर्चा केंद्रीय कमिटी का भी पुनर्गठन किया जायेगा. नयी कमिटी में वर्तमान गोजनामो अध्यक्ष तथा विमल गुरुंग की पत्नी आशा गुरुंग नहीं रहेंगी.

सिंहमारी स्थित पार्टी मुख्यालय के बारे में पूछे जाने पर दिनेश गुरुंग ने कहा कि वह भवन चाय बागान की जमीन पर है इसलिए अवैध है. जबकि नारी मोर्चा का जो केंद्रीय कार्यालय बनाया गया है वह पूरी तरह वैध है और उसका कागज-पत्र हमारे पास है. हम लोग प्रतिदिन पांच रुपये के हिसाब से दार्जिलिंग नगरपालिका को किराय देते आ रहे हैं.

श्री गुरुंग ने कहा कि नारी मोर्चा के संचालन के लिए हम लोगों ने आज छह सदस्य कमिटी गठित की है. इसमें पताबुंग निवासी सुषमा तमांग को शामिल किया गया है. एक-दो दिन में इन लोगों की विनय तमांग और अनित थापा के साथ भेंट करायी जायेगी. इसी संदर्भ में नारी मोर्चा केंद्रीय कमिटी सदस्य मीरा ठकुरी से कहा कि पहले आठ सदस्यीय कमिटी होगी. बाद में जरूरत के हिसाब से इसे बढ़ाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola