बंद के दौरान का बिल किस्तों में दें : डॉ छेत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Oct 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

कालिम्पोंग:पहाड़ पर चले तीन महीने से अधिक के बंद के समय का बिल एकमुश्त की जगह किस्तों में दिया जाये. यह मांग जाप पार्टी अध्यक्ष डॉ हर्कबहादुर छेत्री ने की है. मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए डॉ छेत्री ने कहा कि लोगों पर बंद की अवधि का बिजली-टेलीफोन बिल, स्कूल फीस, गाड़ी की […]
विज्ञापन
कालिम्पोंग:पहाड़ पर चले तीन महीने से अधिक के बंद के समय का बिल एकमुश्त की जगह किस्तों में दिया जाये. यह मांग जाप पार्टी अध्यक्ष डॉ हर्कबहादुर छेत्री ने की है. मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए डॉ छेत्री ने कहा कि लोगों पर बंद की अवधि का बिजली-टेलीफोन बिल, स्कूल फीस, गाड़ी की किस्त आदि एकमुश्त आया है.
एक तरफ बंद शुरू होने के बाद तनख्वाह नहीं मिली, लोगों का रोजगार बंद था. अब जनता पर डिफाल्टर होने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में सरकारी विभागों, टेलीफोन कंपनियों, स्कूलों, बैंकों आदि को लोगों को किस्तों में भुगतान की सुविधा देनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि अगर जनता को इसके लिए प्रताड़ित किया गया तो जाप आंदोलन में उतरेगी. डॉ छेत्री ने कहा कि किसी को तकलीफ हो तो जाप कार्यालय आकर सूचना दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










