प्रदर्शन: तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा व गोजमुमो को दिखाया दम, कहा बंगाल को हम बंटने नहीं देंगे

Published at :10 Aug 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदर्शन: तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा व गोजमुमो को दिखाया दम, कहा बंगाल को हम बंटने नहीं देंगे

सिलीगुड़ी : हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (तृकां) सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘भाजपा भारत छोड़ो’ की हुंकार भरी थी. तृकां की इसी मुहिम के तहत बुधवार को सिलीगुड़ी में भी दार्जिलिंग जिला तृकां ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया. इस शक्ति प्रदर्शन के जरिये जहां भाजपा को तेवर दिखाते हुए ‘भाजपा भारत छोड़ो’ का […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (तृकां) सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘भाजपा भारत छोड़ो’ की हुंकार भरी थी. तृकां की इसी मुहिम के तहत बुधवार को सिलीगुड़ी में भी दार्जिलिंग जिला तृकां ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया. इस शक्ति प्रदर्शन के जरिये जहां भाजपा को तेवर दिखाते हुए ‘भाजपा भारत छोड़ो’ का नारा दिया, वहीं अलग राज्य गोरखालैंड की मांग को लेकर पहाड़ पर लगातार हो रही हिंसक आंदोलन के मोरचा सुप्रीमो विमल गुरूंग को भी कड़ी चेतावनी दी. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहाड़ को बंगाल से अलग नहीं होने दिया जायेगा.. सिलीगुड़ी में तृकां यह शक्ति प्रदर्शन दार्जिलिंग जिला तृकां के अध्यक्ष सह पर्यटन मंत्री गौतम देव की अगुवाई में हुआ.
शक्ति प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने की गंदी राजनीति कर रही है. आज पूज्य बापू महात्मा गांधी की मुहिम फिरंगियों भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे हुए हैं. यही वजह है कि आज दीदी के निर्देश पर देश भर में तृकां भाजपा भारत छोड़ो की मुहिम चला रही है. उन्होंने इस शक्ति प्रदर्शन के जरिये पहाड़ पर जारी हिंसक आंदोलन के लिए मोरचा आंदोलनकारियों के अगुवा नेता विमल गुरूंग को भी चेतावनी भरी लहजे में हिंसक आंदोलन छोड़कर शांति के रास्ते पर चलने की सलाह दी.
सेफ ड्राइव, सेव लाइफ को दिखाया ठेंगा
सिलीगुड़ी में शक्ति प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ मुहिम को ठेंगा दिखाया गया और ट्रैफिक कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ायी गयीं. बाइक सवार प्रदर्शनकारी बगैर हेलमेट पहने ही महारैली में शामिल हुए. किसी भी तृकां समर्थक बाइक सवार के सिर पर हेलमेट नहीं था. रैली के दौरान लगे जाम में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी नजर आयी.
हजारों लोग हुए शामिल: तृकां के शक्ति प्रदर्शन और महारैली में बुधवार को पांच हजार से भी अधिक प्रदर्शनकारी महारैली में शामिल हुए. यह महारैली श्री देव के अलावा तृकां के कई वरिष्ठ नेताओं और जिला नेतृत्व की अगुवाई में सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम के सामने से शुरू हुई, जो हाशमी चौक, हिलकार्ट रोड, सेवक मोड़, एयरव्यू मोड़, महानंदा सेतु, सिलीगुड़ी जंक्शन के सामने से होते हुए मल्लागुड़ी स्थित खुदीराम बोस की मूर्ति के सामने पहुंचकर समाप्त हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola