शू वेई ने चीन के महावाणिज्य दूत के रूप में पदभार संभाला

Updated at : 04 Jun 2024 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
शू वेई ने चीन के महावाणिज्य दूत के रूप में पदभार संभाला

शू वेई ने कोलकाता में नये चीनी महावाणिज्य दूत के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. शू वेई ने कोलकाता में नये चीनी महावाणिज्य दूत के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है. उन्होंने झा लियू की जगह ली. इसमें कहा गया कि शू वेई एक जून को यहां पहुंचे और महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और भारतीय-चीनी समुदाय के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. बयान में कहा गया कि महावाणिज्य दूतावास चीन और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा देगा, दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और मित्रता को गहरा करेगा तथा चीन-भारत संबंधों के सुदृढ़ और स्थिर विकास में योगदान देगा. शू वेई कोलकाता में छठे चीनी महावाणिज्य दूत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola