बैरकपुर में भाजपा के काउंटिंग एजेंटों को रोकने में लगी है पुलिस ः अर्जुन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 1:08 AM
बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज में होगी. उक्त सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस, तृणमूल के लिए काम कर रही है.
बैरकपुर. बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज में होगी. उक्त सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस, तृणमूल के लिए काम कर रही है. भाजपा के काउंटिंग एजेंट को मतगणना केंद्र पर जाने से रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. उन्हें फर्जी कॉल कर गलत सूचनाएं दी जा रही हैं. धमकाया जा रहा है. पुलिस ने नाका चेकिंग के बहाने भाजपा के काउंटिंग एजेंटों को गिरफ्तार करने की योजना बनायी है. अर्जुन सिंह ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. भाजपा प्रत्याशी ने टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन कमलेश साव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मतगणना के दिन बैरकपुर छावनी बोर्ड क्षेत्र स्थित मंदिर के सामने शिविर में इकट्ठा होने का आदेश दिया है. उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया. बता दें कि बीजपुर केंद्र के दो मतगणना एजेंट शांतनु गांगुली और प्रेम कुमार बांसफोर को गायेशपुर आउट पोस्ट की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, सोमवार सुबह दोनों को रिहा कर दिया. सोमवार को अर्जुन सिंह ने जगदल स्थित मजदूर भवन में पत्रकारों से कहा कि पिछले पांच वर्षों से शांतनु गांगुली और प्रेम कुमार को सत्तारूढ़ दल ने बेघर कर दिया है. उधर, टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन कमलेश साव ने कहा कि अर्जुन सिंह चुनाव हार रहे हैं. इस कारण हताशा में कुछ भी बोल रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










