पति व दो बच्चों को छोड़ बांग्लादेशी प्रेमी के साथ भागी भारतीय महिला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2024 1:50 AM
फेसबुक के जरिये एक शादीशुदा महिला को बांग्लादेश के युवक से प्रेम हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ गया कि वह अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ बांग्लादेश भाग गयी.
मदद करने वाले व्यक्ति को एक लाख इनाम की भी घोषणा की
संवाददाता, कोलकाता
फेसबुक के जरिये एक शादीशुदा महिला को बांग्लादेश के युवक से प्रेम हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ गया कि वह अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ बांग्लादेश भाग गयी. यह घटना मुर्शिदाबाद के लालगोला थाना इलाके की है. बताया जा रहा है कि युवक अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुसा और महिला को लेकर फरार हो गया है.
उधर, पत्नी को वापस पाने के लिए पति ने प्रशासन से गुहार लगायी है. साथ ही उसकी पत्नी को वापस लाने में मदद करनेवाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का ईनाम देने की भी घोषणा की है.
आलमगीर हुसैन ने बताया कि बांग्लादेश के नवाबगंज निवासी सागर शेख उसकी पत्नी को लेकर भागा है. हमारे दो बेटे भी हैं. पत्नी को पाने के लिए आलमगीर एक लाख रुपये भी देने को तैयार है. आलमगीर ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से सागर ने उसकी पत्नी के साथ संपर्क बनाया. इसकी जानकारी मिलने पर ससुराल वालों को भी यह बात बतायी थी. इसी बीच वह अचानक लापता हो गयी. वहीं, लालगोला थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










