बंगाल चुनाव में सबसे बड़ा धमाका, फालता विधानसभा की पूरी वोटिंग रद्द, सभी 285 बूथों पर 21 मई को फिर से वोट

Falta Assembly Election Cancelled: निर्वाचन आयोग ने 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के 144-फालता विधानसभा में हुए चुनाव को रद्द कर दिया है. गंभीर चुनावी अपराधों के चलते अब 21 मई को पूरी विधानसभा में फिर से मतदान होगा.
खास बातें
Falta Assembly Election Cancelled: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने कड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है. दक्षिण 24 परगना जिले की 144-फालता (Falta) विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को हुई पूरी चुनावी प्रक्रिया को आयोग ने अमान्य घोषित कर दिया है.
चुनावी अपराध और मतदान प्रक्रिया बाधित करने के आरोप
चुनाव आयोग ने माना है कि फालता विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चुनावी अपराध हुए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरी तरह से बाधित करने की कोशिश की गयी. इसलिए फालता की सभी 285 सीटों पर नये सिरे से मतदान कराया जायेगा.
क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला?
निर्वाचन आयोग को मिली रिपोर्ट के अनुसार, 29 अप्रैल को मतदान के दौरान फालता में भारी अनियमितता और चुनावी नियमों का उल्लंघन पाया गया. आयोग ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उपहास (Subversion of democratic process) करार दिया है. यह संभवतः इस चुनाव का पहला मामला है, जहां पूरी विधानसभा सीट का चुनाव रद्द कर दिया गया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आयोग ने जारी किया चुनाव का नया शेड्यूल
चुनाव आयोग ने फालता के लिए नयी तारीखों का ऐलान कर दिया है. अब सभी 285 पोलिंग स्टेशनों (Auxiliary बूथों सहित) पर 21 मई 2026 को दोबारा वोट डाले जायेंगे. वोटिंग सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक होगी. मतगणना (Counting) 24 मई 2026 को होगी.
सुरक्षा के होंगे अभूतपूर्व इंतजाम
फालता में 21 मई को होने वाले मतदान के लिए केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की जायेगी. चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी या डराने-धमकाने की कोशिश पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में 5 मई के बाद देख लेंगे… वाली धमकी से सहमे ग्रामीण, फालता में सड़क पर उतरी सैकड़ों महिलाएं
Falta Assembly Election Cancelled: सियासी गलियारों में हड़कंप
आयोग के इस फैसले ने टीएमसी, बीजेपी और अन्य दलों के बीच हलचल तेज कर दी है. फालता में दोबारा चुनाव होने का मतलब है कि उम्मीदवारों को एक बार फिर से अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी. स्थानीय मतदाताओं के बीच भी यह चर्चा का विषय है कि आखिर किन ‘गंभीर अपराधों’ की वजह से पूरे क्षेत्र का जनादेश रद्द करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










