CSK vs MI: सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर

अर्धशतक जड़ने के बाद रुतुराज गायकवाड़
CSK vs MI मुकाबले में Chennai Super Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai Indians को 8 विकेट से हराया. इस हार के बाद MI की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. Chennai Super Kings ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने आसानी से जीत हासिल की.
CSK vs MI: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस को छोटे स्कोर पर रोकने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 67 रन) और कार्तिक शर्मा (नाबाद 54 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 गेंद में 98 रन की अटूट साझेदारी की मदद से शनिवार को आईपीएल के एक अहम मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की. अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद (26 रन देकर 2 विकेट) और अंशुल कंबोज (32 रन देकर 3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट पर महज 159 रन पर रोक दिया. फिर गायकवाड़ की 48 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के जड़ित नाबाद पारी और कार्तिक (40 गेंद में चार चौके और तीन छक्के) के पहले आईपीएल अर्धशतक से 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत हासिल की जो इस सत्र में उसकी चौथी जीत है.
दोनों टीमें पांच बार की चैंपियन
लगातार निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद 5 आईपीएल खिताब जीत चुकी दोनों ही टीम का टूर्नामेंट में आगे का सफर इस मैच के नतीजे पर निर्भर था. सीएसके इस जीत से आठ अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई जिससे उसकी प्लेऑफ में कदम बढ़ाने की संभावना बरकरार है जबकि मुंबई इंडियंस चार अंक से नौंवे स्थान पर है. मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब लगभग असंभव होगा. लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था, गायकवाड़ और कार्तिक जल्दी मैच खत्म कर सकते थे लेकिन दोनों ने संयमित बल्लेबाजी कर मैच को लंबा खींचा.
सीएसके की गेंदबाजी बेहद शानदार
इससे पहले CSK की शानदार गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस (MI) को 159/7 के स्कोर पर रोक दिया. पहले 10 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस 90/2 के स्कोर पर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन दूसरे ओवर में उनकी पारी लड़खड़ा गई और अगले 10 ओवरों में पांच विकेट गंवाते हुए वे सिर्फ 69 रन ही बना पाए. कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर पूरे समय संघर्ष करते रहे, लेकिन अंत में MI के लिए नमन धीर की 57 रनों की पारी शानदार रही, जिसकी बदौलत मेहमान टीम अपने 20 ओवरों में 159 रन तक पहुंच पाई.
कप्तान हार्दिक पांड्या हर मोर्चे पर फेल
MI ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना, लेकिन चेपॉक में सीएसके के खिलाफ उनकी शुरुआत लड़खड़ा गई. पावरप्ले में CSK के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे सलामी बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा. मुकेश चौधरी और अंशुल कंबोज ने शुरुआती दो ओवरों में सटीक गेंदबाजी की और अंशुल कंबोज ने विल जैक्स को भी आउट कर दिया. रयान रिकेल्टन ने 24 गेंदों में 37 रन की आक्रामक पारी खेलकर शुरुआती गति प्रदान की, जिसमें पांच छक्के शामिल थे, जिससे स्कोरिंग रेट में तेजी आई. MI ने जवाबी हमला किया और पावर प्ले में 7 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए.
अब भी फॉर्म से जूझ रहे हैं सूर्यकुमार यादव
नमन धीर को 7वें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर 19 रन पर जीवनदान मिला, लेकिन रिकेल्टन उसी ओवर में आउट हो गए, जिससे सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए. सूर्या ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 11वें ओवर में रामकृष्ण घोष ने उन्हें एक बार फिर 21 रन पर पवेलियन वापस भेज दिया. सीएसके के लिए कंबोज ने एक बार फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए, वहीं अहमद ने दो विकेट हासिल किए और रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट लिया.
ये भी पढ़ें…
CSK vs MI: धोनी के फैंस का इंतजार और बढ़ा, MI के खिलाफ मैच में टीम में नहीं
जिंदगी में कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डर नहीं लगा, सूर्यवंशी पर जैमीसन का बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










