भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे सुकांत मजूमदार और शमिक भट्टाचार्य, देखें 26 दिग्गजों की लिस्ट

Updated at : 02 Apr 2026 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election 2026 BJP Candidate List

कूचबिहार में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार.

West Bengal Election 2026 BJP Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया. डॉ सुकांत मजूमदार, शमिक भट्टाचार्य और ज्योतिर्मय सिंह महतो की उपस्थिति में उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन. जानें कौन-कहां से लड़ रहा है चुनाव.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026 BJP Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपना शक्ति प्रदर्शन किया. उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक, भाजपा के दिग्गजों ने गाजे-बाजे और भारी जनसमूह के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल किये. अलीपुरद्वार, पुरुलिया और आसनसोल जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों पर केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो नामांकन में मौजूद रहे. यह पार्टी के मजबूत संगठनात्मक आधार को दर्शाता है.

मैदान में उतरे दिग्गज: नामांकन की बड़ी बातें

  • आसनसोल में शमिक की हुंकार : पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल दक्षिण से नामांकन भरा. यहां कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि 4 मई के बाद बंगाल में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी.
  • उत्तर बंगाल में सुकांत का जलवा : डॉ सुकांत मजूमदार ने अलीपुरदुआर की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का नामांकन कराया. उन्होंने दावा किया कि उत्तर बंगाल भाजपा का अभेद्य किला बना रहेगा.
  • जंगलमहल में ज्योतिर्मय का जोश : पुरुलिया और मानबाजार में सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कमान संभाली और आदिवासी बेल्ट में भाजपा की जीत का भरोसा जताया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

26 BJP प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन, ये है पूरी लिस्ट

निर्वाचन क्षेत्र (नंबर एवं नाम)उम्मीदवार का नामनामांकन का स्थान
9 – तूफानगंजमालती रावा रायअलीपुरदुआर SDO
10 – कुमारग्राममनोज कुमार उरांवअलीपुरदुआर SDO
11 – कालचीनीविशाल लामाअलीपुरदुआर SDO
12 – अलीपुरदुआरपरितोष दासअलीपुरदुआर SDO
13 – फालाकाटादीपक बर्मनअलीपुरदुआर SDO
14 – मदारीहाटलक्ष्मण लिम्बूअलीपुरदुआर SDO
17 – जलपाईगुड़ीआनंद देव अधिकारीजलपाईगुड़ी DM
18 – राजगंजदिनेश सरकारजलपाईगुड़ी DM
19 – डाबग्राम-फूलबाड़ीशिखा चटर्जीजलपाईगुड़ी DM
45 – चांचोलरतन दासचांचोल SDO
61 – लालगोलाअनार कुमार दासलालबाग SDO
64 – मुर्शिदाबादगौरी शंकर घोषलालबाग SDO
67 – बुरवानसुखेन कुमार बागड़ीकांडी SDO
68 – कांडीगौरी दास घोषकांडी SDO
69 – भरतपुरअनामिका घोषकांडी SDO
73 – हरिहरपाड़ातन्मय विश्वासबहरमपुर DM
205 – पांशकुड़ा पूर्वसुब्रत माइतीतमलूक SDO
238 – बांदवानलबसेन बास्केपुरुलिया SDO
239 – बलरामपुरयादव महतोपुरुलिया SDO
242 – पुरुलियासुदीप कुमार मुखर्जीपुरुलिया SDO
243 – मानबाजारमोयना मुर्मूमानबाजार SDO
275 – पांडवेश्वरजितेंद्र तिवारीदुर्गापुर SDO
279 – जामुड़ियाडॉ बिजन मुखर्जीआसनसोल SDO
280 – आसनसोल दक्षिणअग्निमित्रा पालआसनसोल SDO
282 – कुल्टीडॉ अजय कुमार पोद्दारआसनसोल SDO
283 – बाराबनीअरिजीत रायआसनसोल SDO

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : 2 दिन में 265 नामांकन

पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के 2 दिन बाद अब तक 265 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. पहले चरण की अधिसूचना 30 मार्च को जारी हुई थी. 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किये गये जायेंगे. 7 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. 9 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में SIR: हर दिन 1.75 से 2 लाख लोगों के दस्तावेज जांच रहे 700 जज, 47 लाख आपत्तियों का हुआ निपटारा

50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानी

आसनसोल दक्षिण में कोयला और पहचान की जंग, अग्निमित्रा पॉल बचा पाएंगी अपना किला?

ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola