WB News: न्यायिक हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता की मौत से गुस्से में शुभेंदु अधिकारी, की सीबीआई जांच की मांग

भाजपा कार्यकर्ता की हिरासत में मौत की शुभेंदु अधिकारी ने की सीबीआई से जांच की मांग.
WB News: पश्चिम बंगाल में न्यायिक हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर शुभेंदु अधिकारी ने गुस्से का इजहार किया है. उन्होंने इसकी सीबीआई सीबीआई जांच की मांग की है.
WB News: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की न्यायिक हिरासत में हुई मौत पर शुभेंदु अधिकारी ने गुस्से का इजहार किया है. उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी की क्रूर पुलिस की वजह से बंगाल भाजपा के कार्यकर्ता की हिरासत में मौत हो गई है. उन्होंने इसकी सीबीआई जांच की मांग की है.
तृणमूल-भाजपा की झड़प के बाद हुई थी संजय की गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि 4 जून को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद संजय बेड़ा (42) को गिरफ्तार कर लिया था. उसे बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. न्यायिक हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. 11 जून को उसे वापस प्रेसिडेंसी जेल भेज दिया गया. यहां से उसे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल भेज दिया गया. यहीं मंगलवार (18 जून) को उसकी मौत हो गई.
शुभेंदु अधिकारी बोले- थोथी दलील दे रही है बंगाल पुलिस
शुभेंदु ने कहा है कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा के पुरुषोत्तम नगर में रहने वाले संजय बेड़ा की मौत के बाद बंगाल पुलिस थोथी दलील दे रही है कि गिरने की वजह से उसके सिर में चोट लग गई थी. इसकी वजह से संजय की मौत हुई है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि वह संजय बेड़ा की मौत की केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हैं.
राज्य में उत्पन्न हो सकती है अराजक स्थिति : शुभेंदु अधिकारी
नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर सरकार विपक्ष को चुप करने के लिए ऐसी न्यायेतर कार्रवाई करेगी, तो कानून-व्यवस्था पर इसका विपरीत असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सरकार के ऐसे व्यवहार से कानून-व्यवस्था से लोगों का विश्वास उठ जाएगा. खासकर उन लोगों का, जो न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं. नतीजा यह होगा कि राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




