Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से ‘चुनाव बाद हिंसा’ से प्रभावित जगहों का दौरा करने का किया अनुरोध
Published by : Shinki Singh Updated At : 06 Jun 2024 6:04 PM
Suvendu Adhikari : भाजपा नेता ने राज्यपाल से उन क्षेत्रों का दौरा करने का आग्रह किया जहां से ‘चुनाव के बाद हिंसा’ की खबरें आ रही हैं. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि किसी की जान न जाए और 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद हुई भयावह हिंसा की पुनरावृत्ति न होने पाए.
Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस से राज्य के उन क्षेत्रों का दौरा करने का आग्रह किया जहां से ‘‘चुनाव बाद हिंसा’’ की खबरें लगातार आ रही हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने बोस को पत्र लिखकर कहा कि बंगाल की संस्कृति बन गई है कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करते हैं. उन्होंने कहा, जैसा कि अब पश्चिम बंगाल के साथ पर्याय बन गया है, सत्तारूढ़ सरकार के गुंडे चार जून को आम चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसक हो गए हैं.
2021 के विधानसभा चुनावों के बाद हुई भयावह हिंसा की पुनरावृत्ति न होने पाए : शुभेंदु अधिकारी
भाजपा नेता ने राज्यपाल से उन क्षेत्रों का दौरा करने का आग्रह किया जहां से ‘चुनाव के बाद हिंसा’ की खबरें आ रही हैं. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि किसी की जान न जाए और 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद हुई भयावह हिंसा की पुनरावृत्ति न होने पाए. तृणमूल कांग्रेस के नेता शांतनु सेन ने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करना चाहिए. उन्हें नाटक बंद करना चाहिए क्योंकि संदेशखाली में उनकी साजिश ‘बेनकाब’ हो गई है.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी शनिवार को विजयी सांसदों के साथ करेंगी बैठक
भाजपा के कार्यकर्ताओं को लगातार बनाया जा रहा है निशाना
अधिकारी ने कहा कि हालांकि चुनाव के बाद राज्य में केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ) तैनात हैं लेकिन इन बलों का उपयोग ‘बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नहीं किया जा रहा. जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ सरकार के ‘गुंडों’ द्वारा निशाना बनाया जा रहा है.
कोलकाता दक्षिण से पहले सांसद थे एसपी मुखर्जी, ममता बनर्जी के गढ़ में अब भाजपा कर रही जोर आजमाइश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










