खेलते-खेलते खाल में गिरे दो बच्चे एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 09 Oct 2025 1:22 AM

विज्ञापन

मृत बच्ची का नाम रितु कोनार (6) बताया गया है, वहीं अस्पताल में भर्ती बच्चे का नाम प्रियांशु कुमार (आठ) है.

विज्ञापन

कोलकाता. केष्टोपुर व न्यूटाउन संलग्न चंडीबेरिया इलाके में बुधवार को केष्टोपुर खाल के किनारे खेलते-खेलते दो बच्चे अचानक खाल में गिर गये. हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. मृत बच्ची का नाम रितु कोनार (6) बताया गया है, वहीं अस्पताल में भर्ती बच्चे का नाम प्रियांशु कुमार (आठ) है. दोनों खालपार के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि रितु बुधवार सुबह प्रियांशु के साथ खाल किनारे खेल रही थी. खेलते-खेलते दोनों किसी तरह केष्टोपुर खाल में गिर गये. बारिश के कारण खाल में पानी का स्तर भी अधिक होने के कारण दोनों डूबने लगे. पहले तो किसी ने घटना नहीं देखी. बाद में खालपार के लोगों ने दो को पानी में डूबते देखा. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को निकालने का प्रयास किया. प्रियांशु को निकाला जा सका, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोताखोरों को भी भेजा और बचाव कार्य शुरू किया. डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद बच्ची को भी निकाला गया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना से मृतका का परिवार सदमे में है.

मृतका की मां गीता कोनार ने बताया कि हर सुबह बच्ची खाल के किनारे पत्तों से खेलती थी. बुधवार को भी वह खेल रही थी. तभी यह घटना हुई. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि गत कुछ वर्षों में तीन-चार बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. सिर्फ दो गार्ड वहां रहते हैं, लेकिन वे भी पूरे दिन नहीं रहते. बुधवार वहां कोई नहीं था.

अगर गार्ड रहता, तो उसे बचाया जा सकता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola