ePaper

कोलकाता में अमित शाह की रैली के पास ‘गोली मारो...’ नारा के लिए भाजपा के तीन समर्थक गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2020 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में अमित शाह की रैली के पास ‘गोली मारो...’ नारा के लिए भाजपा के तीन समर्थक गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘भड़काऊ नारा लगाने की यह हरकत भाजपा समर्थकों ने की थी. यह संज्ञेय अपराध है.’ आरोपियों ने रैली स्थल शहीद मीनार मैदान में जाते समय एस्प्लेनेड मार्ग पर नारेबाजी की थी.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अमित शाह की रैली स्थल के पास ‘गोली मारो…’ का नारा लगाने के मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को पुलिस ने दावा किया कि उसने केंद्रीय गृह मंत्री की रैली में जाते समय कथित रूप से ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…’ नारे लगाने वाले भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘भड़काऊ नारा लगाने की यह हरकत भाजपा समर्थकों ने की थी. यह संज्ञेय अपराध है.’ आरोपियों ने रैली स्थल शहीद मीनार मैदान में जाते समय एस्प्लेनेड मार्ग पर नारेबाजी की थी.

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने रविवार को नया बाजार थाना में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान ध्रुव बसु, पंकज प्रसाद और सुरेंद्र कुमार तिवारी के रूप में हुई है. उन्हें रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया.

आइपीएस अधिकारी ने कहा, ‘उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दो गैर-जमानती धाराओं समेत चार धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.’ यह घटना सामने आने के बाद रविवार को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की तीखी आलोचना हुई थी.

हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस घटना में पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता की संलिप्तता से इन्कार करते हुए इसे तृणमूल कांग्रेस की कारस्तानी बताया था. गृह मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय कोलकाता दौरे पर थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola