तस्वीर वायरल होने पर प्रधान ने राइफल को बताया नकली

Published by : SANDIP TIWARI Updated At : 19 Dec 2025 1:07 AM

विज्ञापन

बांकड़ा ग्राम सभा के मंच पर प्रधान अख्तर हुसैन को भेंट की राइफल, छिड़ा विवाद

विज्ञापन

बांकड़ा ग्राम सभा के मंच पर प्रधान अख्तर हुसैन को भेंट की राइफल, छिड़ा विवाद हावड़ा .डोमजूर ब्लॉक अंतर्गत बांकड़ा एक नंबर ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित वार्षिक ग्राम सभा के दौरान मंच पर पंचायत प्रधान और तृणमूल कांग्रेस नेता अख्तर हुसैन को एक तृणमूल कार्यकर्ता द्वारा बतौर उपहार राइफल भेंट किये जाने से विवाद खड़ा हो गया. प्रधान ने मंच पर इस भेंट को स्वीकार किया, जिस पर वहां मौजूद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने तालियां भी बजायीं. कार्यक्रम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और एक बार फिर तृणमूल नेताओं को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. भाजपा ने इस घटना को लेकर तीखा कटाक्ष किया. विवाद बढ़ने पर पंचायत प्रधान अख्तर हुसैन ने सफाई देते हुए कहा कि दी गयी राइफल असली नहीं, बल्कि नकली थी. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस तरह का तोहफा दिया जाना उचित नहीं था. चौंकाने वाली बात यह रही कि इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कल्याण घोष भी उपस्थित थे. हालांकि विधायक ने कहा कि उनकी मौजूदगी में यह घटना नहीं हुई, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी मिली है और मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं. जानकारी के अनुसार, बुधवार को बांकड़ा एक नंबर ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम सभा का आयोजन किया गया था. मंच पर पंचायत प्रधान अख्तर हुसैन सहित कई तृणमूल नेता मौजूद थे. इसी दौरान एक स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता मंच पर पहुंचा और प्रधान को सम्मानित करते हुए उनके हाथों में राइफल थमा दी. वहीं, भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और तृणमूल कार्यकर्ता अभी से डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता अब डरने के मूड में नहीं है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में बाली के निश्चंदा इलाके में ग्राम सभा के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में फूहड़ गानों पर तृणमूल नेताओं के नाचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर भी विवाद हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola