रविवार को माध्यमिक परीक्षा से जुड़े काम करने पर शिक्षकों को अतिरिक्त अवकाश

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी को समाप्त हो गयी. इसी के साथ ही एग्जामिनर्स के लिए नया दिशा-निर्देश जारी किया गया है.
संवाददाता, कोलकाता
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी को समाप्त हो गयी. इसी के साथ ही एग्जामिनर्स के लिए नया दिशा-निर्देश जारी किया गया है. बोर्ड की ओर से कहा गया है कि रविवार को माध्यमिक परीक्षा से संबंधित कार्य करने पर शिक्षक या एग्जामिनर को अतिरिक्त छुट्टी दी जायेगी. हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी घोषणा में कहा गया है कि शिक्षकों यानि कि एग्जामिनर्स को परीक्षा पत्र तीन रविवार, दो, नौ और 16 मार्च को जमा कराने होंगे. इसके बाद भी वह खाते तय तिथि के अंदर रविवार को भी जमा करवा सकते हैं. अगर कोई, परीक्षक उन दिनों परीक्षा पत्र जमा करने का कार्य करता है, तो वह सप्ताह के किसी अन्य कार्य दिवस पर अवकाश ले सकता है. हालांकि, उस स्थिति में संबंधित परीक्षक को कार्य का उचित प्रमाण प्रस्तुत करना होगा. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पिछले वर्ष से ही उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिखाये गये मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. उस समय दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि अधिकारियों को माध्यमिक विद्यालयों के रिकॉर्ड की जांच करने के लिए सरकारी छुट्टियों पर भी काम करना होगा. वे उन दिनों काम करने के बजाय किसी अन्य दिन छुट्टी ले सकते हैं.
इस बार सार्वजनिक अवकाश की सूची में रविवार को भी शामिल कर लिया गया है. गौरतलब है कि करीब एक दशक में यह पहली बार है जब कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है. पिछले कुछ वर्षों में ऐसे मामले सामने आये हैं, जिनमें या तो परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र लीक हो गये या फिर परीक्षा के एक घंटे के भीतर ही प्रश्न-पत्रों की तस्वीरें मोबाइल फोन पर खींचकर लीक कर दी गयीं. ऐसी घटनाएं भी हुई हैं जिनमें नोटबुक फाड़ दी गयी और कभी-कभी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन भी पकड़े गये. अंतिम दिन तीन परीक्षार्थी मोबाइल फोन के साथ पकड़े गये. वे अलीपुरद्वार, बांकुड़ा और झाड़ग्राम जिलों के छात्र हैं. उनकी परीक्षाएं भी रद्द कर दी गयी हैं. इस वर्ष कुल 20 छात्रों से मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. वे सभी परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे थे. उनकी परीक्षाएं रद्द कर दी गयीं. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो गयी. अब परीक्षा के नतीजे समय पर जारी करने के लिए बोर्ड ने रविवार को काम करने के विकल्प में दूसरे दिन अवकाश लेने की सुविधा प्रदान की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




