शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के CM फेस! अमित शाह की यात्रा दे रही बड़ा संकेत
Suvendu Adhikari Cm Face West Bengal Election 2026 Amit Shah Kolkata Visit
Suvendu Adhikari CM Face: दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की जंग तय है. शुभेंदु के नामांकन में अमित शाह के शामिल होने की खबर को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि नंदीग्राम के बेटे को भाजपा सीएम फेस के तौर पर प्रोजेक्ट करेगी.
Suvendu Adhikari CM Face: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति से सबको चौंका दिया है. कोलकाता के सियासी गलियारों में इस बात की प्रबल चर्चा है कि भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे शुभेंदु अधिकारी ही भाजपा के अघोषित ‘मुख्यमंत्री चेहरा’ (CM Face) हो सकते हैं. चर्चा को हवा तब मिली, जब यह खबर सामने आयी कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार (2 अप्रैल) को शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे.
अमित शाह के साथ से बढ़ेगा शुभेंदु अधिकारी का कद
भाजपा की यह नीति रही है कि वह विधानसभा चुनावों में आमतौर पर मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करती, लेकिन अमित शाह का किसी विधानसभा प्रत्याशी के नामांकन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना एक ‘दुर्लभ’ घटना है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा के ‘तुलिस्मान’ यानी सबसे बड़े नेता के रूप में स्थापित करने के लिए उठाया गया है.
क्यों खास है शुभेंदु अधिकारी का दांव?
- दो सीटों से मुकाबला : हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शुभेंदु अधिकारी ही भाजपा के ऐसे नेता हैं, जिन्हें 2 सीटों (नंदीग्राम और भवानीपुर) से चुनाव लड़ने की अनुमति दी गयी है.
- ममता बनर्जी को हराने का रिकॉर्ड : 2021 के बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराने के बाद शुभेंदु अधिकारी का कद पार्टी में लगातार बढ़ा है. अगर भवानीपुर में भी उन्होंने ममता बनर्जी को हरा दिया, तो सीएम पद के लिए उनकी दावेदारी निर्विवाद हो जायेगी.
- केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा : नंदीग्राम में नामांकन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान और दिलीप घोष जैसे दिग्गजों की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार द्वारा खुद उन्हें टिकट सौंपना, पार्टी में शुभेंदु अधिकारी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Suvendu Adhikari CM Face: अमित शाह कल भवानीपुर में करेंगे शक्ति प्रदर्शन
बुधवार की रात 11:05 बजे अमित शाह का कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने का कार्यक्रम है. बृहस्पतिवार को वह शुभेंदु अधिकारी के लिए एक भव्य रोड शो करेंगे. उनके नामांकन में भी शामिल होंगे. इसका मकसद न केवल शुभेंदु को मजबूती देना है, बल्कि दक्षिण कोलकाता में तृणमूल विरोधी मतों को एकजुट करना भी है.
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर का महासंग्राम : आज आयेंगे अमित शाह, कल शुभेंदु भरेंगे हुंकार, 8 अप्रैल को ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन
TMC का पलटवार- कोई भी आ जाये, दीदी ही जीतेंगी
भाजपा के इस ‘शक्ति प्रदर्शन’ को तृणमूल कांग्रेस ने खारिज कर दिया है. टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा- 2021 की हार के बाद नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ममता बनर्जी से डरे हुए हैं. वे किसी को भी ले आयें, बंगाल की जनता के दिल में केवल ‘दीदी’ बसती हैं. उन्हें कोई नहीं हरा सकता.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहीं
ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश
बंगाल चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा प्रत्याशी पर हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









