Train News : तारापीठ मंदिर जाने वाले लोगों के लिये खुशखबरी, हावड़ा-रामपुरहाट के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन
Published by : Shinki Singh Updated At : 31 Aug 2024 6:10 PM
Train News : पूर्व रेलवे ने दो, तीन और चार सितंबर को हावड़ा-रामपुरहाट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.
Train News : कौशिकी अमावस्या मेले के दौरान बीरभूम के तारापीठ मंदिर में हर साल भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. करीब 10 लाख श्रद्धालु मां तारा के दर्शन को पहुंचते हैं. इसे देखते हुए पूर्व रेलवे ने दो, तीन और चार सितंबर को हावड़ा-रामपुरहाट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.
हावड़ा-रामपुरहाट के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन
जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर 9.50 बजे रामपुरहाट पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन रामपुरहाट से सुबह 11.32 बजे रवाना होकर शाम 3.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी. ट्रेन दोनों दिशाओं में सेवड़ाफुली, बंडेल, बर्दवान, गुस्करा, बोलपुर (शांतिनिकेतन) और सैंथिया स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










