फिलिस्तीन में राहत पहुंचाने के लिए एसएफआइ ने पीएम को लिखा पत्र

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 06 Oct 2025 12:46 AM

विज्ञापन

संगठन के अखिल भारतीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य और अध्यक्ष आदर्श एम साजी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा है

विज्ञापन

कोलकाता. फिलिस्तीन के पक्ष में खड़ा वामपंथी छात्र संगठन ने मानवीय सहायता की मांग की. तबाह गाजा में राहत सामग्री भेजने की बात कही. माकपा का छात्र संगठन एसएफआइ ने इस अनुरोध के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. संगठन के अखिल भारतीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य और अध्यक्ष आदर्श एम साजी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि फिलिस्तीन में जो हो रहा है वह एक मानवीय संकट है. वह न केवल अंधाधुंध बमबारी कर एक सभ्यता को नष्ट करने की कोशिश है, बल्कि अब इस्राइल उन जहाजों को भी जब्त कर रहा है, जो भोजन और अन्य राहत सामग्री लेकर फिलिस्तीन पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. फिलिस्तीनी बच्चों को भूख से मरने के लिए मजबूर करने की कोशिश चल रही है. सृजन, साजिद ने पत्र में यह भी लिखा है कि भारत के फिलिस्तीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों की एक लंबी परंपरा रही है. इस संकट में भारत सरकार आगे आये और फिलिस्तीन को भोजन और अन्य राहत सामग्री भेजे. उन्होंने कहा कि इस पहल में भारत सरकार की मदद के लिए लाखों एसएफआइ कार्यकर्ता जनता के बीच जायेंगे. एसएफआइ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी विवादों को भुला कर इस समय मानवता के लिए खड़े होने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola