ePaper

नबान्न पहुंच कर भी नहीं हुई बात, सीधे प्रसारण पर बना गतिरोध

Updated at : 13 Sep 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
नबान्न पहुंच कर भी नहीं हुई बात, सीधे प्रसारण पर बना गतिरोध

आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों का एक समूह राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ पहुंचा था

विज्ञापन

कोलकाता.आरजी कर अस्पताल में जारी गतिरोध को हल करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में बातचीत में शामिल होने के लिए आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों का एक समूह राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ पहुंचा था. पुलिस सुरक्षा में प्रतिनिधिमंडल शाम करीब 5.25 बजे सचिवालय पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल, बैठक शुरू होने के निर्धारित समय से करीब 25 मिनट देर से पहुंचा था. राज्य सरकार द्वारा अनिवार्य 15 लोगों के बजाय 30 चिकित्सक नबान्न पहुंचे थे. प्रतिनिधिमंडल को सचिवालय में बैठक स्थल ‘नाबन्न सभागार’ के बाहर शाम पांच बजकर 45 मिनट तक इंतजार करते हुए देखा गया. प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करते हुए भी दिखे. प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना शुरू करने से पहले कहा था कि वे बैठक का सीधा प्रसारण करने की मांग से पीछे हटने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं. राज्य के मुख्य सचिव बैठक के लिए अपने नये निमंत्रण में पहले ही इस मांग को अस्वीकार कर चुके हैं. बैठक स्थल पर चिकित्सक और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग-अलग बैठक की ताकि यह तय किया जा सके कि बैठक की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जाय या नहीं. लेकिन सरकार सीधे प्रसारण के लिए तैयार नहीं थी. जूनियर डॉक्टरों की दो मांगें सरकार ने मान ली थी, लेकिन इस पर गतिरोध हो गया. मुख्यमंत्री के इंतजार करने के बाद भी प्रदर्शनकारी बैठक में जाने को राजी नहीं हुए. बाद में सीएम नबान्न से निकल गयीं और प्रदर्शनकारी भी वहां से लौट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola