Nabanna Protest Video: छात्रों ने तोड़ी 'लोहे की दीवार', नारों से गूंजा कोलकाता
Nabanna Protest: हावड़ा ब्रिज बंद कर दिया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कोलकाता का जानें हर अपडेट यहां
Nabanna Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कोलकाता में छात्रों ने प्रदर्शन किया. कोलकाता पुलिस ने बैरिकेडिंग की. प्रदर्शनकारी भारी संख्या में सड़कों उतरे. जगह-जगह नारेबाजी की गई. एएनआई के एक वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस द्वारा लगाए गए लोहे की दीवार को प्रदर्शनकारियों ने गिरा दिया है.
प्रदर्शन को ‘नबन्ना अभियान’ का नाम दिया गया. हावड़ा में स्थित नबन्ना भवन राज्य सचिवालय है जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. प्रदर्शन को लेकर कोलकाता में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. हावडा ब्रिज को बंद कर दिया गया. ब्रिज पर लोहे की दीवार पुलिस की ओर से खड़ी की गई. सीएम आवास की सुरक्षा कड़ी की गई.
एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया. इसमें नजर आ रहा है कि कोलकाता के हेस्टिंग्स में फोर्ट विलियम के पीछे के चेक गेटों पर तेल लगाया जा रहा है, ऐसा इसलिए ताकि प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स पर चढ़ने से रोका जा सके. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या मामले को लेकर आज नबान्ना तक मार्च का आह्वान किया गया.
6,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती
शहर में कोई अशांति न फैले इसके लिए करीब 6,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की सड़कों पर तैनाती की गयी. 19 जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी भी सड़कों पर खड़े होकर सुरक्षा-व्यवस्था पर नजर रखते दिखे. नबान्न के पहले हेस्टिंग्स में भीड़ को कम करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया. इसके लिए ”वज्र” वाहन को तैनात किया गया था. ड्रोन से भी निगरानी रखी गई. हावड़ा कमिश्नरेट के करीब दो हजार पुलिसकर्मी नबान्न के आसपास तैनात थे.
कोलकाता में कौन कर रहा है प्रदर्शन?
छात्र संगठन ‘पश्चिम बंगा छात्र समाज’ और ‘संग्रामी जौथा मंच’ अपनी ‘नबान्न अभिजन’ रैली आयोजित कर रहे हैं. प्रशासन इस आयोजन को अवैध घोषित कर चुका है. पश्चिम बंगा छात्र समाज एक अपंजीकृत छात्र समूह है, जबकि संग्रामी जौथा मंच राज्य सरकार के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है, जो अपने महंगाई भत्ते (डीए) को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर करने की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










